{"_id":"677a66c9b126430a720c82fc","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-in-amar-ujala-sangam-2025-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संगम 2025: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्टॉलों का किया निरीक्षण, कहा ऐसे आयोजन देश को जोड़ते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संगम 2025: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्टॉलों का किया निरीक्षण, कहा ऐसे आयोजन देश को जोड़ते हैं
Sun, 05 Jan 2025 06:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Jan 2025 06:48 PM IST
सार
अमर उजाला और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। उन्होंने आयोजन में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और अलग-अलग संस्कृतियों से परिचय कराने वाले इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अमर उजाला और यूपी सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से लखनऊ के गोमती तट पर आयोजित कार्यक्रम 'संगम - संस्कृतियों का महाकुंभ 2025' में रविवार को यूपी सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अपने देश के लोगों को अलग-अलग संस्कृतियों से परिचय कराने की अमर उजाला की ये मुहिम सराहनीय है।
विज्ञापन
अमर उजाला की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृतियों को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की विविध संस्कृतियों को जोड़ने वाला काम अमर उजाला के द्वारा किया गया है। यहां देश की विभिन्न संस्कृतियों के दर्शन हो रहे हैं। ऐसा ही माहौल महाकुंभ में देखने को मिलेगा। वहां भी विभिन्न तरह की संस्कृतियों के लोग एकत्रित होते हैं। इस बार का महाकुंभ कई मायनों में खास होने जा रहा है। यह यूपी के साथ पूरे देश के लिए गौरव है।
विज्ञापन
Trending Videos
बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन