फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said, smart villages will be established like smart cities

Lucknow News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे

Tue, 05 Sep 2023 05:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Sep 2023 05:40 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे। प्रत्येक विकास खंड में विकास की दृष्टि से पिछड़ी दस ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said, smart villages will be established like smart cities
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बसाए जाएंगे। प्रत्येक विकास खंड में विकास की दृष्टि से पिछड़ी दस ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राम्य विकास विभाग के खंड विकास अधिकारियों के पहले सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने हर साल 4 सितंबर को खंड विकास अधिकारी सम्मेलन का आयोजन करने की घोषणा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस बीडीओ को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर ब्लॉक से एक -दो खंड विकास अधिकारियों उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। कहा कि ग्राम उत्थान से ही देश का उत्थान संभव है। देश की खुशहाली का रास्ता गांवों से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि बीडीओ ग्राम प्रधानों के साथ बैठकर कर गांवों के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अपेक्षाकृत विकास कम हुआ है। वहां विभिन्न पैरामीटर्स पर अध्ययन कर ठोस व प्रभावी रणनीति बनाकर विकास कार्य कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव -गरीब के विकास की योजनाएं समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हर महीने विकासखंड कार्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची भी चस्पा की जाए। बीडीओ शिविर लगाकर दिव्यांगों की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की किसी भी योजना में भ्रष्टाचार या लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी।

जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखें बीडीओ
ग्राम्य विकास विभाग की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि बीडीओ जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाएं। कार्यक्रम को विभाग के अपर मुख्य सचिव हिमांशु कुमार, ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने भी संबोधित किया। पीडीसी संवर्ग की ओर से भी मांग पत्र रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed