फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister gave instructions, all medical colleges will have liquid oxygen arrangements

Lucknow News : उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, सभी मेडिकल कॉलेजों में होगा लिक्विड ऑक्सीजन का इंतजाम

Thu, 27 Oct 2022 12:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 Oct 2022 12:30 PM IST
सार

ब्रजेश पाठक ने बताया कि 41 मेडिकल कॉलेजों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मौजूदा समय में 13 मेडिकल कॉलेजों को पीईएसओ से लाइसेंस मिल गया है। बाकी 28 कॉलेजों में लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
Deputy Chief Minister gave instructions, all medical colleges will have liquid oxygen arrangements
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को बिना किसी बाधा के ऑक्सीजन सुविधा मिलेगी। इसके लिए सभी मेडिकल कॉलेजों को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट से लैस किया जाएगा। इसके लिए लाइसेंस समेत दूसरे संसाधन जुटाने की कवायद तेज कर दी गई है। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों को जल्द से जल्द यह सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। यहां पढ़ाई के साथ मरीजों के उपचार की सुविधाएं भी बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि 41 मेडिकल कॉलेजों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मौजूदा समय में 13 मेडिकल कॉलेजों को पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिवस सेफ्टी आर्गेनाइजेशन (पीईएसओ) से लाइसेंस मिल गया है। बाकी 28 कॉलेजों में लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके बाद सभी कॉलेजों में भर्ती होने वाले मरीजों को पाइपलाइन से ऑक्सीजन की सुविधा दी जाएगी। लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की सुविधा होने से सिलेंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके कम आक्सीजन में ज्यादा से ज्यादा मरीजों का उपचार हो सकेगा। साथ ही सिलेंडर लाने और लेजाने के झंझट से भी निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed