लंदन में गैस लीक हादसे में बाल-बाल बचे यूपी के डिप्टी सीएम, ट्वीट कर कहा- मैं सुरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन के चेरिंग क्रॉस एरिया के अंबा होटल में गैस लीक होने के बाद यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व भारतीय प्रतिनिधिमंडल समेत सैकड़ों लोगों को यहां के एक होटल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। होटल से बाहर निकालने के दौरान उप मुख्यमंत्री समेत कई लोग नाइट ड्रेस में ही थे।
यह प्रतिनिधिमंडल शिक्षा और कौशल मंत्रियों के दुनिया के सबसे बड़े सम्मेलन एजुकेशन वर्ल्ड फोरम-2018 में हिस्सा लेने पहुंचा था।
गैस लीक होने के कारण अंबा होटल समेत आसपास के इलाकों में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। करीब 1500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
दो स्टेशनों चेरिंग क्रॉस और वाटरलू ईस्ट को बंद करना पड़ा। लंदन फायर ब्रिगेड ने बताया की गैस लीक से करीब 1450 लोग प्रभावित हुए। अभी तक गैस लीक के कारणों का पता नहीं लग सका है।
पूरेक्षेत्र को पुलिसने कब्जे में लिया है।लगभग1500 लोगों को गैस लीक होने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है।रेल व रास्ता बंद है।हमे पहले अम्बा होटल से कोर्नफियाहोटल व अब वहां से तीसरी जगह भारतीय दूतावास व ब्रिटिश कॉउन्सिल की सहायता से दी वाशिंगटन मेफेयर,होटल सुरक्षित ले जाया गया है
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) January 23, 2018