{"_id":"6433041adcc3de75380b2880","slug":"deposit-weapons-identify-anarchists-raebareli-news-c-13-1-174660-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमा कराएं हथियार, अराजकतत्वों की पहचान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमा कराएं हथियार, अराजकतत्वों की पहचान करें
Sun, 09 Apr 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस लाइंस के सभागार में सीओ व थानेदारों की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने को लेकर विचार विमर्श हुआ। पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र के लोगों के पास उपलब्ध हथियार जमा करा लें। अराजकतत्वों को चिन्हित करके उन्हें पाबंद करे। अपराधियों के खिलाफ गैगेस्टर की कार्रवाई करें।
पुलिस कप्तान ने कहा कि थानेदार थानों में मुहैया कराए गए दंगा नियंत्रण उपकरण की समीक्षा कर लें। यदि कोई उपकरण खराब है तो उसे ठीक करा लें। पिछले नगर निकाय चुनाव में कहां-कहां पर विवाद हुए थे, उसका ब्योरा तैयार करके अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे। मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके वहां पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पहले से कर लिए जाएं। मतदान केंद्रों के आसपास रहने वाले नागरिकों का पूरा ब्योरा लें, ताकि चुनाव के दौरान कोई घटना हो तो उन लोगों से उसकी जानकारी आसानी से की जा सके। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह के अलावा सभी सीओ व थानेदार मौजूद रहे।