फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Departments struggled to collect bills

Lucknow News: बिल जमा करने को लेकर जूझते रहे विभाग

Mon, 01 Apr 2024 06:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Apr 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Departments struggled to collect bills
रायबरेली। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार को कोषागार कार्यालय में सुबह से लेकर रात तक काम होता रहा। विभागों में बिल के भुगतान को लेकर माथापच्ची के साथ कर्मचारी और अधिकारी जूझते दिखे। जिले के 11 विभाग वित्तीय वर्ष में सबसे कम बजट खर्च कर सके।
विज्ञापन

कोषागार कार्यालय में आम दिनों की तरह ही काम हुआ। विभिन्न विभागों से सुबह से ही बजट के बिल भुगतान संबंधी फाइल आने लगीं, जिन्हें कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव चेक करती दिखीं। सबसे अधिक भार कोषागार कार्यालय पर रहा। असल में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना लगने से विभागों के बजट पर ब्रेक लग गया। खासकर निर्माण विभागों का करोड़ों का बजट रुक गया है, जिसके खर्च होने की उम्मीद नहीं है। शाम सात बजे तक मिली जानकारी के तहत सूची में 11 ऐसे विभाग रहे, जिनका बजट सबसे कम खर्च हुआ है। इनका पैसा वापस होना तय है। रविवार को शासन के निर्देश पर पांच बजे तक कोषागार में बिल जमा होते रहे। कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव ने बताया कि रात तक काम चलेगा और उसके बाद असल तस्वीर सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed