फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Departments are busy to organise the Nikay after election.

UP News: चुनाव खत्म होते ही निकायों के गठन की तैयारी में जुटा विभाग, शीघ्र ही पहली बैठक कराने की योजना

Mon, 08 May 2023 09:45 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 May 2023 09:45 AM IST
सार

यूपी के निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विभाग शपथ के बाद शीघ्र ही निकायों की पहली बैठक कराने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Departments are busy to organise the Nikay after election.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी निकाय चुनाव का पहला चरण संपन्न होने के साथ ही शासन स्तर पर निकायों के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। दूसरे चरण का चुनाव होने के बाद परिणाम आने में बमुश्किल एक सप्ताह बचा है, इसलिए शासन की कोशिश है कि परिणाम आने के एक सप्ताह के भीतर ही सभी निर्वाचित महापौर और अध्यक्षों को शपथ दिलाने के साथ ही निकायों के गठन का काम पूरा करा लिया जाए। इसके लिए सभी डीएम को अधिकृत करने का विचार है। जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन


नगर विकास विभाग ने इसके लिए खाका खींचना शुरू कर दिया है। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव का परिणाम दिसंबर में आया था और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ तो जल्द ही दिला दी गई थी, लेकिन निकाय बोर्ड की बैठक काफी देर से हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नफा-नुकसान के आकलन में जुटे सुभासपा व निषाद पार्टी: राजभर बोले, हम जिसके साथ फायदा उसे, निषाद ने कहा...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - परिवार सर्वेक्षण के जरिये हर घर का डाटा जुटा रही है सरकार, यूपी में जारी नामांकन अभियान


कई निकायों में तो शपथ ग्रहण के महीने भर बाद बोर्ड की पहली बैठक हो पाई थी। चूंकि अधिनियम में गठित निकायों का कार्यकाल बोर्ड की पहली बैठक के दिन से जोड़ा जाता है, इसलिए देर से बोर्ड की बैठक होने से कई निकायों का कार्यकाल इस वर्ष जनवरी के अंत तक खत्म हो पाया था।

इसके मद्देनजर शासन का प्रयास है कि इस बार शपथ ग्रहण कराने के साथ ही निकायों की पहली बैठक भी कुछ ही दिनों में करा दिया जाए ताकि सभी शहरी निकायों का कार्यकाल कमोबेश एक तय वक्त पर समाप्त हो। सूत्र बताते हैं कि कुछ बड़े नगर निगमों को छोड़ दिया जाए तो बाकी जगहों पर डीएम को एक साथ सभी शहरी निकायों के शपथ ग्रहण की योजना तैयार की जा रही है। यह प्रक्रिया खासकर उन जगहों पर लागू होगी जिन जिलों में नगर निगम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed