फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Department forget to retire officer.

अफसर को रिटायर करना ही भूल गए!

Mon, 23 Feb 2015 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती Updated Mon, 23 Feb 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
Department forget to retire officer.

सरकारी मशीनरी की कारस्तानी भी अजीबोगरीब है। एक ग्राम पंचायत अधिकारी को 31 दिसंबर को रिटायर होना था, लेकिन विभाग उन्हें रिटायर करना ही भूल गया। अफसर ने भी इसका फायदा उठाते हुए महीनेभर में लगभग दस लाख रुपये के चेक जारी कर डाले। विभाग की जब नींद खुली तो 31 जनवरी को अफसर को रिटायर किया गया।

विज्ञापन


इस बीच एक माह के दौरान जारी चेकों की वैधानिकता पर सवाल उठने लगा है। विकास खंड गिलौला में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी राना प्रताप सिंह का कार्यकाल गत 31 दिसंबर को ही समाप्त हो गया, लेकिन जिला पंचायत राज कार्यालय से उनको कोई नोटिस नहीं दिया गया।
विज्ञापन


राना प्रताप ने भी मौके का फायदा उठाया और सातों गांवों में विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग दस लाख रुपये के चेक जारी कर डाले। यह सिलसिला 31 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलता रहा। गलती का अहसास होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने 31 जनवरी को राना प्रताप को सेवानिवृत्ति किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले ही शुरू हो जाती है प्रक्रिया

Department forget to retire officer.
नियमानुसार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को छह माह पूर्व पहला व कार्यकाल समाप्ति के पंद्रह दिन पूर्व अंतिम नोटिस जारी करना होता है।

डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि कार्यालय से चूक के कारण यह हुआ है। राना प्रताप ने इस एक माह के कार्यकाल के दौरान किन-किन गांव पंचायतों में कितने के जारी किए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं डीएम निखिल चंद्र शुक्ला कहते हैं कि मामला गंभीर है। जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर जांच कराई जाएगी। इस दौरान दायित्व का निर्धारण कर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई  होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed