फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dental problems resolves with the help of blood

मरीज के खून से ही दुरुस्त किए जाएंगे दांत

Tue, 27 Aug 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
dental problems resolves with the help of blood
मरीज के खून से बेजान दांतों में आएगी जान
विज्ञापन

20 मरीजों पर किया गया प्रयोग हुआ सफल
मरीज के बेजान होने वाले दांत को उसके खून के जरिए जिंदा किया जा सकता है। यह संभव होता है प्लेटलेट्स रिच फाइब्रेन (पीआरएफ) तकनीक से। केजीएमयू में 20 मरीजों पर यह प्रयोग पूरी तरह से सफल रहा। यह जानकारी केजीएमयू के कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोेंटिक्स विभाग के डॉ. अनिल चंद्रा ने दी। वह संस्थान में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. चंद्रा ने बताया कि दांतों के चोट लगने, कीड़े लगने अथवा अन्य कारणों से वे डेड हो जाते हैं। ऐसे में संबंधित मरीज का ब्लड लेकर उसे सेंट्रीप्यूज किया जाता है। इससे प्लेटलेट्स फाइब्रेन अलग हो जाते हैं। इसे दांत की जड़ में भर दिया जाता है। इससे दांत की जड़ की नसें दोबारा सक्रिय हो जाती हैं। कुछ दिन बाद दांत दोबारा जिंदा हो जाते हैं। इसमें खर्च भी करीब सौ से दो सौ रुपये आता है।
विज्ञापन

नई तकनीक से मरीजों को फायदा
रूट कैनाल के लिए अलग- अलग थेरैपी शुरू की गई है। दांत की तीन जड़ें होती हैं। पहले तीनों का एक साथ इलाज किया जाता था। नई तकनीक में अब सिर्फ एक जड़ को दुरुस्त किया जाता है। जो खराब होती है, उसे मिनरल ट्रीआक्साइड एग्रीगेट (एमटीए)से सील कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अजय लोगानी एम्स नई दिल्ली
दांत टूटे अथवा चिटके तो भी दुरुस्त करा लें
कई बार दांत आधे हिस्से से टूट जाते हैं तो कुछ लोगों के दांतों में दरारें पड़ जाती है। ऐसी स्थिति में चिकित्सक को दिखाना चाहिए। टूटा हुआ दांत आंतरिक हिस्से को भी प्रभावित करता है। खासतौर से बच्चों का इस मामले में ध्यान रखना चाहिए। उसे कोलेजन मैटेरियल के जरिए ठीक किया जा सकता है।

- डॉ. नीलम मित्तल, बीएचयू
इन बातों का रखें खासतौर से ध्यान
- ब्रश हल्केहाथ से करें। खाना खाने के बाद कुल्ला जरूर करें।
- सोते समय ब्रश जरूरी है। क्योंकि दांतों की ऊपरी परत इनेमल पर भोजन का अंश चिपका रह जाता है। यह सड़ जाता है और संक्रमण फैलाता है।
- दांतों में दर्द हो तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। क्योंकि दांत पर चिपका खाना सड़ने के बाद जड़ों को खोखला कर देता है।
- ठंडा, गर्म, मीठा और खट्टी चीजें खाने पर दर्द हो तो चिकित्सक को दिखाएं।
कैसें करें ब्रश
ब्रश करते समय हाथ को बेहद नरम रखें। ब्रश को ऊपर नीचे और गोल गोल घुमाते हुए दांतों की सफाई करनी चाहिए। कोशिश करें कि हर दांत पर ब्रश पहुंचे। दांत साफ करने के बाद जीभ को साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed