डेंटल हाइजिनिस्ट पुष्पराज नई चुनौतियों के लिए तैयार, सातों महाद्वीपों पर तिरंगा फहराने का सपना
इस कड़ी में पुष्पराज ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी चोटी किलिमंजारो में चढ़ाई के लिए प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। पुष्पराज सुबह ठाकुरगंज के एक एडवांस जिम में ढाई से तीन घंटे पसीना बहा रहे हैं। इसमें ट्रेडमिल में आठ किमी की रनिंग, फिजिकल एक्सराइज के अलावा ट्रैकिंग की ट्रेनिंग कर रहे हैं।
बोले- ट्रेनिंग के लिए मिलने लगा समय
ट्रेनिंग की अगली कड़ी में पुष्पराज शाम को ड्यूटी से लौटने पर चौक स्टेडियम में सात किमी की रनिंग और एक्सरसाइज करते हैं। उनका कहना है कि वैसे तो किलिमंजारो में तमाम भारतीयों ने चढ़ाई की है, लेकिन मेरा लक्ष्य इस 6156 मीटर इस चोटी को सबसे कम वक्त में चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराना है।
इसके बाद विश्व के सभी महाद्वीपों की चोटी पर पहुंचना मेरा लक्ष्य होगा। पुष्पराज ने आगे बताया कि कोरोना वार्ड में ड्यूटी होने के कारण शुरू में थोड़ी दिक्कतें थीं, लेकिन अब अपनी ड्यूटी पर वापस आने पर ट्रेनिंग के लिए समय मिलने लगा है।