फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dengue patients will be under watch like corona patients.

Dengue: कोविड की तर्ज पर होगी डेंगू मरीजों की निगरानी, हर दिन भर्ती व रेफर होने वालों की तैयार होगी रिपोर्ट

Sun, 20 Nov 2022 09:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Nov 2022 09:32 AM IST
सार

यूपी में डेंगू मरीजों पर ठीक उसी तरह नजर रखी जाएगी जैसी कोरोना महामारी के दौरान रखी गई थी। हर दिन भर्ती व रेफर होने वाले मरीजों की रिपोर्ट तैयार होगी। इसके निर्देश सभी सीएमओ और सीएमएस को भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
Dengue patients will be under watch like corona patients.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में डेंगू मरीजों की निगरानी कोविड की तर्ज पर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में अस्पताल में भर्ती मरीजों की हर दिन की रिपोर्ट तैयार होगी। जिन मरीजों की स्थिति गंभीर होगी, उन्हें चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाएगा। इस संबंध में सभी सीएमओ व सीएमएस को निर्देश भेजे गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में डेंगू के करीब 14 हजार से अधिक मरीज हैं। इन्हें भर्ती करने के लिए सभी जिलों में डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल खोले गए हैं। इन अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। अब शासन ने डेंगू मरीजों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि कोविड की तरह हर दिन अस्पताल में भर्ती व डिस्चार्ज होने वाले डेंगू मरीजों की रिपोर्ट तैयार की जाए। अगर किसी मरीज की हालत में निरंतर गिरावट हो रही है तो उसे चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रो. विनय पाठक गायब.... एसटीएफ ने की लुकआउट नोटिस भेजने की तैयारी,  मिलने लगे कई घपलों के सुबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हर घर नल कनेक्शन देने में यूपी का शाहजहांपुर देश में अव्वल, कई जिलों का बेहतर प्रदर्शन


इसी तरह निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिया गया है कि डेंगू मरीजों को भर्ती करें तो तत्काल संबंधित सीएमओ कार्यालय को सूचना दें। ताकि संबंधित जिलों में भर्ती डेंगू मरीजों के बारे में स्पष्ट रिपोर्ट तैयार हो सके। महानिदेशक डॉ. लिली सिंह ने बताया कि प्रदेश में डेंगू की स्थिति नियंत्रित है। लखनऊ, प्रयागराज में मरीजों की संख्या ज्यादा है। यहां विशेष निगरानी की जा रही है। सभी जिलों में एंटी लार्वा एवं फॉगिंग का असर दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed