फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dengue confirmed in child, siblings and three others suffering from fever

Lucknow News: बच्चे में डेंगू की पुष्टि, भाई-बहन व तीन अन्य बुखार से ग्रस्त

Wed, 18 Mar 2026 03:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in child, siblings and three others suffering from fever
लखनऊ। राजधानी के ग्रामीण इलाकों में बेमौसम डेंगू ने दस्तक दे दी है। माल क्षेत्र के पीरनगर गांव में ढाई साल के बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव के अन्य पांच लोग भी तेज बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन



पीरनगर निवासी अजीत का ढाई वर्षीय बेटा अविश एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित है। निजी अस्पताल में सुधार न होने पर डेंगू एंटीजन जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे के रक्त में प्लेटलेट्स 33 हजार पहुंच गया है। उसे लिवर संबंधी समस्या भी है। हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



एक ही इलाके में कई मरीज, नालियों में जमा है गंदगी

अविश के भाई-बहन आराध्या (5) व रचित (7) और पड़ोस की सपना (7), करन (18) व नन्हकई (65) भी बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की नालियों में लंबे समय से गंदा पानी जमा है, जिससे मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण बीमारी पैर पसार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी से अब तक 12 केस, विभाग अलर्ट

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी से अब तक जिले में डेंगू के 12 मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है, क्योंकि कई निजी लैब डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं करते हैं।


घरों में जमा पानी बदलें

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि प्रभावित गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच और दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों में मनीप्लांट आदि सजावटी पौधों और कूलरों का पानी हर 3-4 दिन में बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed