फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demonstration of lawyers upset with the working style of SDM and Tehsildar

Lucknow News: एसडीएम और तहसीलदार की कार्यशैली से खफा वकीलों का प्रदर्शन

Wed, 27 Sep 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of lawyers upset with the working style of SDM and Tehsildar
रायबरेली में मंगलवार को सलोन तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
सलोन (रायबरेली)। सलोन के एसडीएम व तहसीलदार की कार्यशाली से नाराज सलोन बार एसोसिएशन के वकीलों ने मंगलवार को नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। दोनों अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिले के अधिवक्ताओं से भी इसको लेकर समर्थन मांगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. तारिक के नेतृत्व में मंगलवार को पदाधिकारियों का हुजूम एकत्र हुआ। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दोनों अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष ने कहा कि सलोन तहसील के अधिकारियों के संरक्षण में प्रत्येक पटल पर धन उगाही की जाती है। हर पटल पर एक बाहरी व्यक्ति मौजूद है, जिससे मनमाने तरीके से वादकारियों से धन उगाही करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि फाइलों के निस्तारण में मनमानी की जाती है। अधिवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के अधिवक्ताओं से सहयोग की मांग की गई है। इस मौके पर एडोवोकेट अरुण कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, चंद्रप्रकाश, लल्लन वर्मा, लालता प्रसाद, एके वर्मा, गिरिजेश तिवारी, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed