{"_id":"67b3a0a4363ba820c20caca8","slug":"demonstration-by-keeping-the-dead-body-of-a-private-hospital-employee-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1082365-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी अस्पताल की कर्मचारी का शव रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी अस्पताल की कर्मचारी का शव रखकर प्रदर्शन
Tue, 18 Feb 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल की कर्मचारी का शव रखकर प्रदर्शन
लखनऊ। आलमबाग में सोमवार को निजी अस्पताल की कर्मचारी अंजली ठाकुर (21) का शव घर के बाहर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन किया। अस्पताल के कर्मचारियों की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती के जान देने का आरोप लगाया। चौकी इंचार्ज मवैया इसरार खान ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन को खत्म कराया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
बता दें कि श्रम विहार कॉलोनी निवासी अंजली तालकटोरा स्थित निजी अस्पताल में काम करती थीं। रविवार दोपहर घर में लगे लोहे के एंगल से साड़ी के सहारे उन्होंने फंदा लगा लिया था। सोमवार दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम हाउस से शव घर लाया गया। घटना से नाराज परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि प्रदर्शन नहीं हुआ था। तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।