फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Democracy, disdain for constitution under BJP rule: Akhilesh

भाजपा राज में लोकतंत्र, संविधान का तिरस्कार: अखिलेश

Thu, 01 Oct 2020 08:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Oct 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Democracy, disdain for constitution under BJP rule: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में लोकतंत्र और संविधान दोनों का तिरस्कार हो रहा है। हाथरस में मृतका के परिजनों को शासन के आदेश पर प्रशासन ने दौड़ा दौड़ाकर मारा है। उन्होंने हाथरस में पीड़िता से मिलने जा प्रतिनिधिमंडल को जबरन रोकने और वहां सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ में कैंडल मार्च निकाल रही महिला कायकर्ताओं के उत्पीड़न और बृहस्पतिवार को युवाओं पर लाठीचार्ज की भी भर्त्सना की है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा के जिन लोकलुभावन वादों से भ्रमित हुई थी,  अब उनकी सच्चाई जानने लगी है। भाजपा के कुशासन का असली रंग लोग देख रहे है। छल प्रपंच में माहिर भाजपाइयों के झूठ का लबादा उतरने में अब देर नहीं लगेगी। अपराधों की असाधारण वृद्धि से यह प्रदेश हत्या प्रदेश के रूप में बदनाम हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के गौरव से इस खिलवाड़ को लोग भूलेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि हाथरस में पीड़िता के गांव जाने पर प्रशासन ने एकतरफा पाबंदी लगा रखी है। सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सैकड़ों लोगों के साथ पीड़िता के परिवारीजनों से मिलने और सांत्वना जताने चंदपा थाने के बूलगढ़ी गांव जा रहा था। पुलिस ने बल पूर्वक रोककर उन पर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेताओं को गिरफ्तारी के बाद बस में भरकर चंदपा थाने ले जाया गया। पुलिस ने इस बस पर भी पत्थरबाजी कराई।

बेटी की अंतिम विदाई भी छीन ली

सपा अध्यक्ष ने कहा, संविधान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी है। भाजपा सरकार ने इसे मजाक बना दिया है। हाथरस में भाजपा सरकार ने सत्तापक्ष के नेताओं के लिए कोई पाबंदी नहीं लगाई है जबकि जनता व विपक्ष को धारा 144 के नाम पर रोका जा रहा है।

मृतका के गांव और क्षेत्र में सपा कार्यकर्ता कई दिनों से अघोषित तौर पर बंदी बनाकर गए गए हैं। सरकार विपक्ष को कुचलने के घातक मंसूबों से पेश आ रही है। सरकार हाथरस की बेटी को गरिमापूर्ण जीवन तो दे नहीं सकी, उसकी सम्मानजनक अंतिम विदाई भी छीन ली।

 दाह संस्कार व जलाने की जो प्रक्रिया अपनाई गई उससे शर्मनाक कोई बात नहीं हो सकती है। अब जनता भी ऐसे सत्ताधारियों को दौड़ा दौड़ाकर इंसाफ  की चौखट तक खींच करके ले जाएगी।

बलरामपुर में पीड़िता के परिवार से मिले सपाई

सपा अध्यक्ष के निर्देश पर बलरामपुर के जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्या व पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बलरामपुर जिले के गैसड़ी तहसील के मझौली गांव में जाकर पीड़िता के परिवारीजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।

कहा कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए सपा संघर्ष करेगी। सपा ने पीड़िता के परिवार को 50 लाख की मदद, एक सदस्य को नौकरी तथा आवास दिए जाने की मांग की।

जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करती

अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार को याद रखना चाहिए कि जनता की आवाज को कुचलने का अहंकार जिसने पाला, उसे जनाक्रोश का सामना करना पड़ा है। युवा शक्ति ही परिवर्तन लाती है। उसे कुचलने का दुष्परिणाम सामने आता है। डॉ. लोहिया ने चेताया था कि जिंदा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती है। जनता के सब्र का बांध टूटता है तो कुछ भी नहीं बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed