{"_id":"6a651b093c0c886e5b0d9131","slug":"demanded-two-lakh-rupees-by-holding-a-pistol-to-a-young-mans-temple-beat-him-with-belts-lucknow-news-c-13-lko1096-1845327-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर मांगे दो लाख रुपये, बेल्टों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर मांगे दो लाख रुपये, बेल्टों से पीटा
Sun, 26 Jul 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके के शक्ति अपार्टमेंट निवासी प्रिंस यादव (18) ने नौ लोगों पर पिस्ताैल के बल पर दो लाख रुपये रंगदारी मांगने और बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
प्रिंस ने बताया कि 20 जुलाई की रात करीब 2.15 बजे मृदुल राय, राकेश गुप्ता, आदित्य पांडेय, विवेक, गुलशन व चार अन्य उनके फ्लैट में घुस आए। आरोपियों ने उनके सिर पर पिस्ताैल सटाकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर उन्हें बेल्ट से पीटा गया। उनका मोबाइल और सोने की चेन भी लूट ली गई। इसके बाद आरोपी उन्हें घसीटते हुए अपार्टमेंट के बाहर ले गए। वहां पिस्तौल दिखाकर सड़क पर दौड़ने के लिए कहा। रुकने पर गोली मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है और सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।