{"_id":"683b6e26218370bdc40f9efb","slug":"demand-to-the-prime-minister-to-control-tobacco-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1230236-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रधानमंत्री से तंबाकू पर नियंत्रण लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रधानमंत्री से तंबाकू पर नियंत्रण लगाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए केजीएमयू में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सूर्यकांत ने प्रधानमंत्री को फिर पत्र भेजा है। डॉ. सूर्यकांत वर्ष 2018 से लगातार प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह मांग उठा रहे हैं।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शनिवार को विभाग में हुए जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि 16वीं शताब्दी में अकबर के शासनकाल में पुर्तगाली पहली बार तंबाकू भारत लेकर आए थे। जहांगीर के शासनकाल में इसके सेवन को नियंत्रित करने के लिए इस पर भारी कर लगाए गए। इस समय तंबाकू का बेतहाशा सेवन हो रहा है, जिस पर रोक लगाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री के साथ यूपी के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र लिखकर तंबाकू पर नियंत्रण की मांग की गई है।