{"_id":"64d4c4fc5427b53536053bee","slug":"demand-of-investigation-against-ias-suhas-ly-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आईएएस सुहास के खिलाफ शिकायत की उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आईएएस सुहास के खिलाफ शिकायत की उच्चस्तरीय जांच की सिफारिश
Thu, 10 Aug 2023 04:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Aug 2023 04:37 PM IST
सार
प्रयागराज के जिलाधिकारी रहने के दौरान नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने के मामले में आईएएस सुहास एल वाई के खिलाफ जांच की सिफारिश की गई है। उन पर जिलाधिकारी रहते हुए पद का दुरुपयोग करने आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी सुहास एल.वाई.
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकायुक्त संगठन ने प्रयागराज के तत्कालीन डीएम सुहास एल. वाई के खिलाफ शिकायत में राज्य सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में परिवादी हरीश टंडन ने शिकायत की थी कि उनकी नजूल की भूमि को फ्री होल्ड करने के अदालत के आदेश के बावजूद तत्कालीन डीएम ने उसका पुनर्ग्रहण करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ से वाराणसी के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा शुरू, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ से दिल्ली ट्रेन का सफर हुआ बेहद महंगा: विमानों को टक्कर दे रहा तेजस व शताब्दी एक्सप्रेस का किराया
लोकायुक्त ने अपनी जांच के बाद तत्कालीन डीएम सुहास के खिलाफ की गई शिकायत की उच्चस्तरीय जांच कराने की सिफारिश की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग तो नहीं किया। जांच में उनके दोषी पाए जाने पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।