{"_id":"62cc8910662e7f5095415ac9","slug":"demand-for-song-after-refusal-firing-gw-reporters-news-lko639076850","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनपसंद गाना नहीं बजाया, तो की मारपीट व फायरिंग, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनपसंद गाना नहीं बजाया, तो की मारपीट व फायरिंग, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में समिट बिल्डिंग में स्थित बिग बॉस क्लब में शनिवार रात कुछ युवक पहुंचे। उन्होंने शराब के नशे में स्टेज पर गाना गा रही गायिका से अपनी मर्जी का गाना सुनाने की फरमाइश की। काफी देर इंतजार करने के बाद भी गाना नहीं सुनाया तो हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों से युवकों ने मारपीट की। क्लब के मालिक को जानकारी हुई तो वहां पहुंचा और सभी को बाहर निकाल दिया। बाहर निकाले जाने से नाराज युवकों ने लाइसेंसी पिस्तौल से ताबड़तोड फायरिंग शुरू कर दी। इससे पूरी बिल्डिंग में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया। उनके पास से पिस्तौल व कारतूस और कार बरामद की है। तीनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
बिग बॉस क्लब के मालिक राकेश जायसवाल के मुताबिक, छह युवक शनिवार क्लब आए थे। उन लोगों ने नशे की हालत में महिला सिंगर से गाने की डिमांड की। इस पर सिंगर ने गाना गाने से मना कर दिया। युवकों ने हंगामा किया और महिला सिंगर से अश्लीलता की। राकेश के मुताबिक, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और गार्डों की मदद से युवकों को बाहर निकलवा दिया। आरोप है कि बाहर जाकर रणवीर नामक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से तीन फायर कर किए। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष कुमार मिश्रा के मुताबिक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रतापगढ़ के दहलामऊ निवासी रणवीर सिंह, सुनील सिंह व कुंडा कनावा के विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग से कोई घायल नहीं हुआ। क्लब मालिक राकेश जायसवाल की तहरीर पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।