फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand for holding a monthly public grievance hearing

Lucknow News: मासिक जनता दरबार लगाने की मांग

Fri, 24 Jul 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Demand for holding a monthly public grievance hearing
लखनऊ। इंदिरानगर आवासीय महासमिति की बृहस्पतिवार को इंदिरानगर जोन-7 के जोनल अधिकारी विकास सिंह के साथ बैठक हुई। बैठक में 13 जोनल अधिकारी को 13 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सफाई व्यवस्था प्रभावी बनाने और मासिक जनता दरबार लगाने की मांग भी की गई। साथ ही, दीन दयालपुरम से सब्जी मंडी हटाने, और अरबिंदो पार्क व नालियों से अतिक्रमण हटाने की भी मांग की गई। बैठक में जलभराव, बंद एलईडी लाइटें, रोड कटिंग, उफनाते सीवर और नाले की मरम्मत जैसे मुद्दे भी रखे गए। जोनल अधिकारी विकास सिंह ने जनहित में पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने का वादा किया। इस दौरान महासमिति के अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी, संरक्षक डॉ. आरपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, अच्छेलाल वर्मा और महेश वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed