{"_id":"698510707f62d1b9db08851a","slug":"demand-for-advocates-protection-act-bill-lucknow-news-c-13-knp1002-1592788-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक की मांग
Fri, 06 Feb 2026 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
लखनऊ। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक की मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन ने डीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कार्यालय में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट शिप्रा पाल को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल व राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने नौ फरवरी से होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम कानून को पारित करने की मांग की।पत्र में लिखा था कि राज्य सरकार को बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का उल्लेख किए जाने के लिए नीतिगत निर्देश प्रदान किया जाए। वहीं, वकीलों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर प्रदेश भर में निकली सुरक्षा यात्रा को वकीलों का भरपूर समर्थन मिला है। जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपने के बाद बजट सत्र में अगर इस मांग को गंभीरतापूर्वक सरकार ने नहीं लिया तो एसोसिएशन विधानसभा के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत करेगा।
महासचिव अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि लखनऊ, सोनभद्र व बाराबंकी आदि जिलों में अधिवक्ताओं पर प्राणघातक हमले इधर हुए हैं। सरकार वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगातार विफल साबित हो रही है। सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला इकाई अध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकांत तिवारी ने किया। मंडलीय अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने विरोध प्रदर्शन का संयोजन किया। इस मौके पर अमित कुमार मिश्र, अशोक दीक्षित, डीपी सिंह, कौशलेंद्र वर्मा, विशाल शर्मा, देवेश दुबे, संजीव तिवारी, अंकित गुप्ता, विनय साहू, आशुतोष तिवारी, रोहित दुबे आदि अधिवक्ता रहे।