{"_id":"6a2093ddaafe835956072c1c","slug":"demand-for-action-on-robbery-and-assault-on-doctor-lucknow-news-c-13-lko1070-1766690-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डाॅक्टर से लूट और मारपीट पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डाॅक्टर से लूट और मारपीट पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग के डॉ. विवेक कुमार सिंह के साथ मारपीट और चेन लूट की घटना को लेकर संगठनों ने शासन से हस्तक्षेप की मांग की है। केजीएमयू शिक्षक संघ और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपर मुख्य सचिव (गृह) को पत्र भेजा। उन्होंने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. केके सिंह के अनुसार, 31 मई की शाम डॉ. विवेक बीबीएयू जा रहे थे। रास्ते में कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी, फिर कार सवार महिला व पुरुष ने उनके साथ मारपीट की। महिला पर सोने की चेन छीनने का आरोप है। घायल डॉ. विवेक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी डॉ. विजेता सिंह ने तहरीर दी, पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। संगठनों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग की। इस मामले में इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह का कहना है कि डॉक्टर की तहरीर मिली थी। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। साक्ष्य संकलन होने पर कार्रवाई की जाएगी।