फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand for 35 company paramilitary forces from the center for the by-election, elections to be held on November 3

17 तक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच जाएंगे पर्यवेक्षक, 35 कंपनी अर्ध सैनिक बल की केंद्र से मांग

Mon, 05 Oct 2020 08:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Oct 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Demand for 35 company paramilitary forces from the center for the by-election, elections to be held on November 3
अर्ध सैनिक बल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक 17 अक्तूबर तक निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक उपचुनाव में आचार संहिता के पालन और व्यय पर्यवेक्षक चुनाव खर्च पर नजर रखेंगे। उपचुनाव के लिए 9 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 9 से 16 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


तीन नवंबर को प्रदेश की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए डीजीपी मुख्यालय ने 35 कंपनी अर्ध सैनिक बल की मांग केंद्र से की है। यह मांग विभिन्न जिलों की संवेदनशीलता को देखते हुए की गई है। डीजीपी मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि उप चुनाव के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था जोन स्तर पर की जाएगी। डीजीपी मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल आठ जोन हैं। इसमें से सात जोन में चुनाव है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश डीजीपी मुख्यालय स्तर पर देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी जरूरत होती है तो मुख्यालय से पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं उप चुनाव को देखते हुए पुलिस अफसरों को भी विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय स्तर पर असलहे जमा कराने के साथ-साथ चेङ्क्षकग कराए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी डीजीपी मुख्यालय से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार चुनाव की वजह से पूरी फोर्स मिलना मुश्किल
वहीं सूत्रों का कहना है कि केंद्र बिहार में चुनाव की वजह से मांग के अनुसार फोर्स उपलब्ध नहीं करा पाएगा। आम तौर पर उप चुनावों में प्रति विधानसभा सीट चार कंपनी अर्धसैनिक बल मिलता रहा है। लेकिन उप चुनाव के साथ-साथ बिहार का चुनाव भी है ऐसे में इससे कम फोर्स मिल सकती है।


इन सात सीटों पर होने हैं उप चुनाव
प्रदेश की जिन सात सीटों पर उप चुनाव होने हैं उसमें आगरा जोन के फिरोजाबाद जिले की टुंडला विधानसभा सीट, मेरठ जोन के  बुलंदशहर जिले की बुलंदशहर सीट पर, बरेली जोन के अमरोहा जिले की नौगांवा सादात विधानसभा सीट, कानपुर जोन के कानपुर नगर जिले की घाटमपुर सीट, लखनऊ जोन के उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट, वाराणसी जोन के जौनपुर जिले की मल्हानी सीट, गोरखपुर जोन के देवरिया जिले की सदर सीट पर उप चुनाव होने हैं।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed