{"_id":"5fa115746c81f149c607bd1c","slug":"delhi-police-raided-in-former-mla-s-son-s-home-in-raebareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: दिल्ली पुलिस का छापा, घर पर नहीं मिला सपा के पूर्व विधायक का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: दिल्ली पुलिस का छापा, घर पर नहीं मिला सपा के पूर्व विधायक का बेटा
Tue, 03 Nov 2020 02:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने रायबरेली के मिल एरिया पुलिस के साथ रविवार रात लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के घर छापा मारा।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस पूर्व विधायक के बेटे की गिरफ्तारी के लिए यहां आई, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। घर की तलाशी लेने के बाद टीम वापस दिल्ली लौट गई। पूर्व विधायक के बेटे की गिरफ्तारी के लिए मिल एरिया थाने से दो पुलिस टीमें भी गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की टीम रविवार रात में यहां पहुंची। स्थानीय मिल एरिया थाने की पुलिस टीम के साथ छजलापुर स्थित सपा के पूर्व विधायक के घर पहुंची। टीम में सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे रानू अकेला के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। बताया जाता है कि चेक बाउंस के मामले में पूर्व विधायक का बेटा रानू वांछित चल रहा है।
घोषित किया गया पांच हजार रुपये का इनाम
सीओ सदर ने बताया कि पूर्व विधायक के बेटे की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम यहां आई थी। वो चेक बाउंस के एक मामले में वांछित चल रहा है। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। पूर्व विधायक के बेटे की गिरफ्तारी के लिए मिल एरिया थाने से भी दो पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।