{"_id":"21f21589b3b37924884a509a694ffa25","slug":"delhi-ex-cm-late-lucknow-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने से पहले मेट्रो लेट कर गईं शीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाने से पहले मेट्रो लेट कर गईं शीला
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Jan 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास तीन महीने आगे बढ़ चुका है। इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास होने के आसार अब मध्य फरवरी से पहले नहीं हैं।
विज्ञापन
अगर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अक्तूबर में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को पत्र लिखकर बाहरी काम करने से रोका न होता तो अब तक लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के काम का आगाज हो गया होता।
विज्ञापन
मगर अब शिलान्यास कब होगा, इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। परियोजना में अगर अब थोड़ा विलंब और हुआ तो आम चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
उसके बाद तीन महीने के लिए शिलान्यास एक बार फिर फंस जाएगा। फि शिलान्यास जून में होगा। मेट्रो रेल परियोजना की शुरुआत से ही डीएमआरसी से हर तरह की मदद प्रदेश सरकार और लेता रहा है।
मृदा परीक्षण से लेकर डीपीआर बनाए जाने और उसके बाद अन्य रूट की टेक्नोफिजीबिलिटी रिपोर्ट बनवाने में भी डीएमआरसी ही मदद करता रहा।
यहां तक की कॉरपोरेशन ने लखनऊ मेट्रो के लिए वायाडक्ट डिजाइनिंग कंसलटेंट के लिए पहला टेंडर भी आमंत्रित किया था।
बात इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि, बस एलएमआरसी के गठन के बाद मेट्रो रेल परियोजना की नींव भर ही रखा जाना बाकी था।
मगर उसी वक्त दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह को एक पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि, कॉरपोरेशन अब दिल्ली के बाहर कोई काम नहीं करेगा।
इसके साथ ही लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना पर अल्पविराम लग गया। एलएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि, अगर शीला दीक्षित यह पत्र नहीं लिखतीं तो काम नवंबर में ही शुरू हो जाता।
उसके बाद में अब जनवरी का आखिर आने को है, मगर अब तक काम के शुरू होने का संकेत नहीं मिल पा रहा है।
केजरीवाल ने दिया निर्देश मगर फिर भी होगा विलंब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह को निर्देशित किया है कि, वे दिल्ली के बाहर देश के सभी हिस्सों में जहां जहां भी मेट्रो परियोजना है।
उसको आगे बढ़ाएं। पूरी मदद करें। जिसके बाद एक बार फिर से डीएमआरसी लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना को लेकर सक्रिय हो गया है।
मगर जानकारों के मुताबिक, 31 दिसंबर को अगर एलएमआरसी बोर्ड में लखनऊ का काम करने के लिए प्रस्ताव आएगा, भी तब भी काफी समय लगेगा।
ऐसे में अगर आचार संहिता लागू हो गई, तब मेट्रो का काम शुरू होने में कम से कम जून का समय लगेगा। कुल मिला कर शीला दीक्षित का एक पत्र मेट्रो रेल परियोजना पर खासा भारी पड़ रहा है।