फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi Blast: Jammu and Kashmir Police suspects Dr. Parvez...was in contact with Muzammil and Shaheen; secrets

Delhi Blast: डॉ. परवेज पर जम्मू-कश्मीर पुलिस को शक...मुजम्मिल और शाहीन के संपर्क में था; उगले राज

Wed, 12 Nov 2025 10:38 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 12 Nov 2025 10:38 PM IST
सार

Delhi Blast: डॉ. परवेज ने इंटीग्रल में सीनियर रेजिडेंट के रूप में काम किया था। इसके बाद यहीं पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनाती मिल गई। परवेज ने अपने इस्तीफे का कारण किसी अन्य संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयनित होना बताया था।

विज्ञापन
Delhi Blast: Jammu and Kashmir Police suspects Dr. Parvez...was in contact with Muzammil and Shaheen; secrets
पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दिल्ली में आतंकी हमले और फरीदाबाद के डॉक्टरों के आतंकी मॉड्यूल की कड़ियों को जोड़ रही जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए राजधानी निवासी डॉ. परवेज अंसारी पर शक गहराता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस उसे फरीदाबाद ले गई है, जहां तमाम एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। 

विज्ञापन


शुरुआती पड़ताल में उसके बेहद कट्टरपंथी होने के सुराग तो मिले हैं, लेकिन फरीदाबाद माड्यूल में उसकी संलिप्तता का कोई ठोस सुराग अभी हाथ नहीं लगा है। अब जांच एजेंसियां उसके घर से बरामद मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप और हार्ड डिस्क को खंगालने में जुटी हैं।

विज्ञापन

मुजम्मिल के संपर्क में होने की जानकारी मिली

सूत्रों की मानें तो परवेज का अपनी बहन डॉ. शाहीन और उसके मित्र डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में होने की जानकारी मिली है। हालांकि उसकी आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलने की वजह से अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारियों को शक है कि वह फरीदाबाद के डॉक्टरों के उस मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है, जो आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर देश के कई शहरों में आतंकी हमले अंजाम देने की साजिश रच रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सहारनपुर के अस्पताल में नौकरी करने वाले अनंतनाग निवासी डॉ. आदिल अहमद की शादी में गए उसके साथी डॉक्टरों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। इस शादी में शामिल अन्य लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है। 

बता दें कि सहारनपुर के डॉ. बिलाल और डॉ. असलम जैदी के साथ परवेज भी इस शादी में शामिल होने के प्रमाण तलाशे जा रहे हैं। वहीं एटीएस ने परवेज के घर को बुधवार को भी खंगाला और उसकी अल्टो कार को कब्जे में ले लिया। वहीं एटीएस के अधिकारी आईबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा बताए गए संदिग्धों के ठिकानों पर छानबीन करने में जुटी है।

शादी से मिला था सुराग

दरअसल, श्रीनगर में डॉ. आदिल की शादी में उसके कई डॉक्टर मित्रों का जमावड़ा हुआ था। विवाह समारोह के अगले दिन भारतीय सैनिकों को निशाना बनाकर धमकी भरे पोस्टर लगाए गए, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गईं। जांच में डॉ. आदिल का इसमें हाथ होने के प्रमाण मिलने पर गहनता से छानबीन की गई तो फरीदाबाद से डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद हुए। 



इसी मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज के राजधानी स्थित दोनों आवासों को खंगाला गया है। अब परवेज के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से ही उसकी संलिप्तता का पता चलेगा। जांच एजेंसियां इन गैजेट्स के जरिये यह भी पता लगा रही है कि बीते कुछ महीनों के दौरान वह कहां-कहां गया था और किन लोगों के संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed