फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi : Akhilesh silent on the honor of Mulayam Singh Yadav, Dimple said give Bharat Ratna

Medal Politics : मुलायम सिंह यादव के सम्मान पर अखिलेश चुप, डिंपल बोलीं भारत रत्न दो

Sat, 28 Jan 2023 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Jan 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Delhi : Akhilesh silent on the honor of Mulayam Singh Yadav, Dimple said give Bharat Ratna
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत दिए गए पद्म विभूषण सम्मान को लेकर राजनीतिक हलकों में कयासों एवं बयानों का बाजार गर्म है। साथ ही लोगों में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि आखिर इस सम्मान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुप क्यों हैं। वह अभी तक कुछ नहीं बोले हैं जबकि उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए।

विज्ञापन


मुलायम सिंह को मिले सम्मान पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई सपा नेताओं ने कहा है कि मुलायम का कद इससे बड़ा है और उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। मुलायम की पुत्रवधू सांसद डिंपल यादव ने भी कहा कि  नेताजी का सम्मान पहले ही हो जाना चाहिए था। आने वाले समय में हमारी सरकार से मांग रहेगी कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए। उधर सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट किया कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव पर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ को छोड़कर दूसरा कोई सम्मान नहीं फबता है। 
विज्ञापन


सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भारत सरकार ने नेताजी को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किए गए योगदान का उपहास उड़ाया है। यदि नेताजी को सम्मान देना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था। हालांकि शिवपाल यादव इस पर तीखी प्रतिक्रिया से बचे हैं लेकिन उन्होंने भी इस पर डिंपल का समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल यह है कि जहां सपाई खुले तौर पर इस पुरस्कार को लेकर अपनी राय दे रहे हैं तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस पर पूरी तरह से चुप हैं। उन्होंने न इसके पक्ष में कोई बात कही है और न विरोध में। चर्चा है कि अखिलेश इसके सियासी नफे नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

जब अखिलेश प्रधानमंत्री बनें तो मुलायम को दिला दें भारत रत्न : जयवीर
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस प्रकरण पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव एवं उनकी पत्नी डिंपल यादव पर तंज किया है। जयवीर के मुताबिक डिंपल ने कहा है कि मुलायम सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए। वह तो कहती हैं कि एक दिन उनके पति अखिलेश यादव सिंह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। तो जब वे पीएम बनेंगे, उन्हीं से मुलायम सिंह को भारत रत्न दिलवा दें।


सपाइयों को यह देखना चाहिए कि भाजपा का कितना बड़ा दिल और दायरा है। यदि सपा की सरकार होती तो वह भाजपा के नेता को इस तरह का पुरस्कार दिलाने का काम करती। कभी नहीं। गौरतलब है कि जयवीर सिंह ने इससे पहले कहा था कि भाजपा सरकार का दिल इतना बड़ा है कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले को भी पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार उन्हें उनके राजनीतिक और दूसरे कार्यों के लिए दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed