फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence Minister to inaugurate Fragrance Park on the 29th.

Lucknow News: 29 को फ्रैग्नेंस पार्क का लोकार्पण करेंगे रक्षा मंत्री

Mon, 24 Aug 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister to inaugurate Fragrance Park on the 29th.
लखनऊ। पुराने शहर के घंटाघर स्थित फ्रैग्नेंस पार्क का लोकार्पण 29 अगस्त को होगा। तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसका लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह के दौरान लाला लाजपत राय और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया जाएगा। रक्षा मंत्री 28 अगस्त को राजधानी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नीरज बोरा ने बताया कि यह पार्क रक्षा मंत्री की पहल का परिणाम है। एलडीए का यह पार्क नागरिकों को नया और हरा-भरा स्थान प्रदान करेगा। पार्क में 50 से अधिक प्रकार के सुगंधित फूल और पौधे लगाए गए हैं। इनमें चंपा, चमेली, बेला, रातरानी, गुलाब और रजनीगंधा आदि शामिल हैं। वहीं,पार्क परिसर में स्थापित प्रतिमाएं युवाओं में देशभक्ति बढ़ाएंगी। लोकार्पण समारोह के लिए एलडीए की ओर से तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed