{"_id":"6018002e8ebc3e32eb6f7b27","slug":"defence-minister-rajnath-singh-son-raising-the-issues-of-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री के पुत्र ने उठाया स्टेडियम की बदहाली का मुद्दा, बोले- अफसरों के निठल्लेपन से हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री के पुत्र ने उठाया स्टेडियम की बदहाली का मुद्दा, बोले- अफसरों के निठल्लेपन से हुआ ये हाल
Mon, 01 Feb 2021 06:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
नीरज सिंह ने इसी स्टेडियम का मुद्दा उठाया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी से लेकर केंद्र में इस समय भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है और भाजपा के बड़े नेता राजनाथ सिंह केंद्र में रक्षामंत्री पद पर हैं लेकिन उनके पुत्र नीरज सिंह लखनऊ वासियों की समस्याओं को फेसबुक लाइव के जरिए उठा रहे हैं।
नीरज सिंह ने रविवार को फेसबुक लाइव पर शहर के राजाजीपुरम् स्थित एक स्टेडियम की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्टेडियम की हालत का जिक्र करते हुए वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि राजाजीपुरम में 1992 में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण हुआ था। आज उसकी दुर्दशा देखकर अत्यंत कष्ट हुआ। मैं आपसे एक वीडियो साझा करता हूं जिसमें आप देख रहे हैं कि एक सुंदर सा स्टेडियम अफसरों के निठल्लेपन के कारण एक कमेटी हॉल बनकर रह गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरा ये संदेश खेल मंत्रालय, आवास विकास और इससे जुड़े तमाम अफसरों को है कि एक उच्चस्तरीय स्टेडियम आज एक शादी का हाल और पीएससी यूनिट के रुकने का स्थान बनकर रह गया है। उन्होंने अपील की कि इसका निराकरण जल्द से जल्द किया जाए जिससे कि खिलाड़ियों को एक उच्चस्तरीय स्टेडियम उपलब्ध हो सके।
बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से दूसरी बार सांसद हैं।