फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence Minister Rajnath Singh says people are saving money and time after the construction of flyovers.

Lucknow: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- फ्लाईओवर बनने से रोजाना करीब 200 रुपये का ईंधन बचा रहे लोग

Tue, 15 Nov 2022 10:51 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Nov 2022 10:51 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में लोगों से संवाद किया और किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh says people are saving money and time after the construction of flyovers.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक समय था जब पुराने शहर के लोगों का ज्यादातर समय जाम से जूझने में निकल जाता था। अब यहां तीन नए फ्लाईओवर बनने से लोगों का समय तो बच ही रहा है, रोजाना करीब 200 रुपये के ईंधन की भी बचत हो रही है। ऐसा ईमानदारी से कराए विकास से ही संभव हुआ। मंगलवार को ऐशबाग में एक कार्यक्रम में मौजूद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात लोगों से संवाद करते हुए कही।

विज्ञापन


रक्षामंत्री ने पूछा कि आप खुद बताएं कि फ्लाईओवर बनने से कितना समय बच रहा है। लोगों ने बताया कि पहले एक घंटे जाम में फंसकर बर्बाद होते थे, अब 15 मिनट में पहुंच जाते हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि ऐसे सात ओवरब्रिज लखनऊ में बन रहे हैं, इनसे आने वाले समय में और सुविधा हो जाएगी। वहीं 104 किमी लंबी आउटर रिंगरोड का काम भी जल्दी ही पूरा हो जाएगा। इसका 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इससे शहर के ट्रैफिक पर बाहर से आने वाले भारी वाहनों का बोझ कम हो जाएगा। एयरपोर्ट के लिए भी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों की क्षमता बढ़ाने के लिए हाल ही में 1300 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन


सुदर्शनपुरी में स्थानीय लोगों की मांग थी कि एक कम्युनिटी हॉल यहां बने। इसे निजी कंपनी से सीएसआर फंड से बनवाया जाएगा। हैदर कैनाल पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की गई जोकि मोहान रोड से राजाजीपुरम होते हुए 1090 चौराहा तक प्रस्तावित है। देर शाम रक्षामंत्री उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक संग याहियागंज गुरुद्वारा पहुंचे और लंगर चखा। उन्होंने इससे पहले अमर शहीद बाबा दीप सिंह के शहीदी दिवस पर मत्था भी टेका। वहीं बाबा बुद्धेश्वर धाम प्रचार प्रसार समिति के लोग आलमनगर स्टेशन का नाम परिवर्तित कर बाबा बुद्धेश्वर धाम किए जाने का पत्र रक्षामंत्री को देकर अपनी मांग दोहराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन नहीं मिली तो उन्नाव गया विवि कैंपस
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का एक कैंपस लखनऊ में लाना चाहता था, लेकिन इसके लिए जरूरी करीब चार एकड़ जमीन लखनऊ में नहीं मिल सकी। उन्नाव में जमीन उपलब्ध हुई है तो वहां अब यह कैंपस खुलेगा। इसका फायदा उन्नाव के साथ लखनऊ के युवाओं को भी मिलेगा।

होटल कारोबारियों संग अपराधी जैसा व्यवहार क्यों
होटल लेवाना सुइट्स में अग्निकांड के बाद शुरू हुई कार्रवाई के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद राजनाथ सिंह से मिला। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की अगुआई में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह घटना आपदा है कोई सुनियोजित षणयंत्र नहीं। इसके बाद भी होटल कारोबारियों से अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। होटल मालिक तीन महीने से जेल में बंद हैं। होटल तोड़ने का आदेश एलडीए जारी कर रहा है। इससे दूसरे होटल कारोबारियों में भी दहशत का माहौल है।


नगर के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ अग्रवाल, विधि संयोजक शैलेंद्र शर्मा अटल ने कहा कि व्यापारी समाज को न्याय व राहत दिलायें। इस दौरान होटल कारोबारी गोपाल अग्रवाल, सुमेर अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा अवध चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, प्रताप मार्केट मर्चेंट्स एसोसिएशन ने भी सांसद से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed