{"_id":"60f7bf428ebc3e6d7b523e68","slug":"defence-minister-inaugrated-the-statue-of-lalji-tandon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ ने लालजी टंडन की प्रतिमा का किया लोकार्पण, 28 दिन में तैयार हुई साढ़े 12 फीट की कांस्य प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ ने लालजी टंडन की प्रतिमा का किया लोकार्पण, 28 दिन में तैयार हुई साढ़े 12 फीट की कांस्य प्रतिमा
Wed, 21 Jul 2021 12:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:04 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में लालजी टंडन की कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। लालजी टंडन समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय रहे। वह बिहार व मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।
विज्ञापन
लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ भाजपा नेता स्वर्गीय लालजी टंडन की साढ़े 12 फीट की कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं लालजी टंडन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। टण्डन जी की प्रतिमा अनावरण के लिए नगर निगम बोर्ड और महापौर को धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने कहा कि टण्डन जी ने नगर निगम के पार्षद के रूप में राजनीतिक यात्रा शुरू की। बिहार व मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे। समाज के हर तबके में उनके प्रशंसक थे। पटना राजभवन में उनके साथ बात हुई, उनके पास कई स्मृतियां थीं। लखनऊ की जनता ने भी उन्हें पूरा स्नेह दिया। उनके वयोवृद्ध पुत्र गोपाल जी टण्डन जी उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हर समस्या का समाधान बाबूजी के पास था। कोई भी कार्यकर्ता उनके पास से मायूस होकर नहीं लौटा। सभी धर्मों में उनकी स्वीकार्यता थी। अटलजी और बाबूजी की का साथ बना रहेगा। विकास में उनका आशीर्वाद बना रहेगा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबूजी को लखनऊ तक सीमित नहीं रखें, बाबूजी पूरे प्रदेश के थे। पूरे प्रदेश की जनता उनके पास आती थी। बाबूजी ने ऐसा पदचिह्न बनाया है कि उसका अनुसरण करना चाहिए। जैसे बाबूजी ने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखा वैसे ही हम भी रखें।