फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   defence expo: river front show can be enjoyed only for limited time.

डिफेंस एक्सपोः सवा घंटे तक ही उठा सकेंगे रिवर फ्रंट शो का लुत्फ

Sat, 07 Dec 2019 05:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Dec 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
defence expo: river front show can be enjoyed only for limited time.
डिफेंस एक्सपो (फाइल फोटो)

लखनऊ में आगामी 5 से 9 फरवरी तक होने जा रहे डिफेंस एक्सपो में गोमती किनारे रिवर फ्रंट शो में सेना के शौर्य व रोमांच का लुत्फ दर्शक तय समय तक ही उठा सकेंगे। दर्शकों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने आयोजन स्थल पर एक समय में अधिकतम पांच हजार दर्शकों के मौजूद रहने की व्यवस्था की है। खाटू श्याम मंदिर से हनुमान सेतु पुल तक फैले मुख्य आयोजन स्थल पर टिकट लेकर प्रवेश करने वाले दर्शकों को घूमने के लिए अधिकतम सवा घंटे ही मिलेंगे।

विज्ञापन


इनके बाहर जाने के बाद ही दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए रिवर फ्रंट शो देखने को खरीदे जाने वाले टिकट पर ही अंकित होगा कि दर्शक को कितनी देर में घूमकर बाहर निकलना होगा। यह जानकारी शो के आयोजन की तैयारियों से जुड़ी कमेटी के प्रभारी व सीडीओ मनीष बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि दर्शकों के मुख्य आयोजन स्थल पर नियमित आगमन व प्रस्थान की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


तय संख्या व समय में ही दर्शक सेना व कोस्ट गार्ड के लाइव शो व तीनों सेनाओं की आयुध सामग्री, हथियार व उपकरण से जुड़ी प्रदर्शनी देखने के साथ सेना के टैंक व बख्तरबंद गाड़ी से राइडिंग का लुफ्त उठा सकेंगे। सीडीओ ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टि से रिवर फ्रंट शो के दौरान कार्यक्रम स्थल पर क्षमता से अधिक दर्शकों का प्रवेश रोकना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल के निर्धारित क्षेत्रफल के अनुसार मुख्य आयोजन स्थल खाटू श्याम मंदिर से हनुमान सेतु पुल तक के डेढ़ किमी इलाके में शो देखने के लिए एक समय में अधिकतम पांच हजार दर्शकों को ही अनुमति दी जाएगी। इसके नियंत्रण के लिए सेना पुलिस के साथ मिलकर प्रशासन बीरबाल साहनी मार्ग पर प्रस्तावित गेट से ही आयोजन स्थल पर प्रवेश की व्यवस्था करेगा।

आयोजन स्थल की बाकी सीमा में बेरिकेटिंग लगाकर हनुमान सेतु की तरफ से अनधिकृत प्रवेश सख्ती से रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य आयोजन स्थल पर जाने वाले दर्शकों के लिए एक सांकेतिक प्रवेश शुल्क टिकट की व्यवस्था होगी। इस टिकट पर लिखा होगा कि कितने समय तक दर्शक को आयोजन स्थल पर रहना है।  

सेल बोट संग दिखेंगे कोस्ट गार्ड के करतब

रिवर फ्रंट शो के दौरान नेवल (जल सेना) द्वारा सेल बोट संग कम गहरे पानी में गश्त करने वाले युद्धक पोत का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दौरान एक निश्चित अंतराल पर भारतीय कोस्ट गार्ड के जवान भी अपनी युद्धक कला का परिचय लाइव शो के माध्यम से देंगे। जल सेना का यह शो हनुमान सेतु पुल से लेकर निशातगंज पुल तक के गोमती नदी क्षेत्र में होगा।

इस दौरान थल सेना के चार युद्धक टैंक व दो बख्तरबंद सैन्य वाहन भी मौजूद रहेंगे। इसमें दो टैंक व दो बख्तरबंद सैन्य वाहन खाटू श्याम मंदिर से हनुमान सेतु तक दर्शकों को राइडिंग का लुफ्त दिलाएंगे। गोमती नदी के दोनों साइट पर सेल्फी प्वाइंट पर मौजूद एक एक टैंक संग दर्शक फोटो ले सकेंगे।

डॉग शो संग बैंड टोलियों का प्रदर्शन
थल सेना की तरफ से खाटू श्याम मंदिर के पास निर्मित हैंगर पंडाल में  डॉग शो भी होगा, जिसमें सेना द्वारा दुश्मनों का पता लगाने अथवा विस्फोटक ढूंढने का प्रदर्शन सेना के प्रशिक्षित डॉग करेंगे। मनोरंजन को तीनों सेना की बैंड वादकों की टोलियां भी प्रस्तुति देंगी। सेना निशातगंज साइट में गोमती तट पर फायरिंग रेंज में शूटिंग का प्रदर्शन भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed