{"_id":"5de8f45b8ebc3e54e8093300","slug":"defence-expo-difficulties-increased-on-the-show-to-be-organised-at-river-front","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस एक्सपो में रिवरफ्रंट पर होने वाले शो पर मंडराए संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस एक्सपो में रिवरफ्रंट पर होने वाले शो पर मंडराए संकट के बादल
Thu, 05 Dec 2019 05:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Dec 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोमती रिवरफ्रंट पर होने वाले डिफेंस एक्सपो-2020 के शो पर संकट छा गया है। अब वन विभाग ने एलडीए को पत्र भेजकर आयोजन स्थल पर पेड़-पौधों के प्रभावित होने की स्थिति में पहले अनुमति लेने के लिए कहा है। कहा गया कि यह काम गोमती के कैचमेंट एरिया से संबंधित है। ऐसे में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह ने यह पत्र एलडीए सचिव मंगला प्रसाद सिंह के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी को दिए पत्र के बाद भेजा गया है। सचिव का पत्र आयोजन स्थल पर लगाए गए पौधों को दूसरी जगह पुनर्स्थापित करने में आने वाले खर्च की मांग के लिए नगर आयुक्त को भेजा गया था। इसमें सिंचाई विभाग और वन विभाग से अनापत्ति लेने के लिए भी कहा गया था।
विज्ञापन
प्रभागीय वन अधिकारी के पत्र में कहा गया है कि रिवरफ्रंट पर दो-तीन साल से एलडीए, नगर निगम, सिंचाई विभाग के पौधरोपण अभियान से पर्याप्त हरियाली दिखने लगी है। वर्तमान में अब डिफेंस एक्सपो के लिए हनुमान सेतु से निशातगंज पुल के बीच स्थल का चयन करने का उल्लेख एलडीए सचिव के पत्र में किया गया है कि कहीं विकल्प न होने पर ही इन स्थलों का चयन किया जाए।
विज्ञापन
इससे न केवल इन पौधों की सुरक्षा हो सकेगी, बल्कि उन जनसामान्य और पर्यावरण प्रेमियों की भावना का भी आदर हो सकेगा जिनके सहयोग से यह पौधरोपण हो सका।
Trending Videos
अनुमति जरूर ले ली जाए
प्रभागीय वन अधिकारी का कहना है कि डिफेंस एक्सपो के लिए प्रस्तावित स्थल पर अगर कोई पेड़ प्रभावित हो रहा है तो यूपी वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1976 (यथासंशोधित) में निहित प्रावधानों में वन विभाग से अनुमति अवश्य ले ली जाए। रिवरफ्रंट पर डिफेंस एक्सपो में टैंक के अलावा सेना के दूसरे उपकरणों का प्रदर्शन किया जाना है।