फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   defence expo 2020 start from today in lucknow

डिफेंस एक्सपो : लखनऊ में आज से 54 देशों की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक का संगम

Wed, 05 Feb 2020 12:42 AM IST
Vikas Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
defence expo 2020 start from today in lucknow
डिफेंस एक्सपो। - फोटो : अमर उजाला

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार से देश के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो में भारत के साथ दुनिया भर के अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक का रोमांचकारी संगम होगा। 40 देशों के रक्षामंत्री, सैन्य प्रमुख व विदेश मंत्री के साथ 54 देशों के डिप्लोमेट व सैन्य डेलीगेट इस अविस्मरणीय पल के साक्षी बनेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैन्य क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव का असर इसी से समझा जा सकता है कि अमेरिका व स्वीडन समेत कई बड़े देश हमारे साथ रक्षा तकनीक भी साझा करने को उत्साहित हैं। देश के साथ दुनिया की नजरें भी 9 फरवरी तक लखनऊ में हो रहे डिफेंस एक्सपो पर टिकी रहेंगी...

विज्ञापन


डिफेंस एक्सपो में दिखेगा यूपी पुलिस का रुतबा
डिफेंस एक्सपो में यूपी पुलिस का भी स्टाल लगाया गया है। यहां पुलिस अपनी तकनीक और ताकत का प्रदर्शन करेगी। पुलिस के स्टाल पर यूपी-112 आपात सेवा, कुंभ, एटीएस और यूपी कॉप ऐप का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

    
एडीजी यूपी 100 असीम अरुण ने बताया कि स्टाल पर आने वाले मेहमानों को आपात सेवा 112 की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलेगी। साथ ही यूपी एटीएस के घातक हथियारों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। तकनीक का सहारा लेते हुए आम आदमी के थाने गए बिना कैसे मदद की जा सकती है, यूपी कॉप एप के माध्यम से बताया जाएगा। पिछले वर्ष संपन्न कुंभ के आयोजन पर बनी फिल्म भी पुलिस के स्टाल पर चलाई जाएगी। यहां यूपी एटीएस की स्नाइपर, एमपी 5, क्वाड बाइक, रोप लांचर, पावर एसेंडर जैसे अत्याधुनिक साजो सामान का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेवी के प्रदर्शन में नदी को साफ करेगी मशीन
डिफेंस एक्सपो में गोमती नदी में नेवी के कमांडो के प्रदर्शन के समय जलकुंभी और गंदगी हटाने के लिए मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इस थ्रेस स्किमर मशीन से प्रदर्शन शुरू होने से पहले कूड़ा नदी में पानी की ऊपरी सतह से कूड़ा हटाने का काम होगा।


नगर निगम को स्मार्ट सिटी में यह मशीन मिली है। इसका उपयोग नगर निगम शुरू कराया है। वातानुकूलित ड्राइवर केबिन वाली इस मशीन को एक केंद्रीय यूनिट से नियंत्रित किया जाता है। यह नाव की तरह पानी की सतह पर तैरती हुई चैनल सिस्टम से कूड़ा और जलकुंभी उठाती है। नेवी के नदी में प्रदर्शन के समय यह मशीन सफाई के लिए पूरे समय मौजूद रहेगी। हनुमान सेतु से लेकर गोमती बैराज तक पानी साफ करने के लिए इस मशीन का उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed