फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   defence expo 2020: India will export Brahmos supersonic missile with tejas mk2

Defence Expo 2020: दुनिया के देशों को तेजस के साथ ब्रह्मोस मिसाइल निर्यात करने की भारत की तैयारी

Thu, 06 Feb 2020 04:24 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, लखनऊ
शशिधर पाठक, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 06 Feb 2020 04:24 PM IST
सार

  • मिनी ब्रह्मोस की होगी तेजस पर तैनाती
  • जल्द ही भारत तेजस के साथ पैकेज डील में रखेगा ब्रह्मोस
  • फाइल पर सीसीएस को लेना है निर्णय
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रक्षा क्षेत्र में निर्यात के पक्षधर

विज्ञापन
defence expo 2020: India will export Brahmos supersonic missile with tejas mk2
Brahmos NG on Tejas - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत और रूस के सहयोग से तैयार सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल दुनिया के किसी भी देश के सामरिक संतुलन को बिगाड़ने की क्षमता रखती है। भारत अब ब्रह्मोस को दुनिया के देशों को निर्यात करने की तैयारी कर रहा है। ब्रह्मोस कांप्लेक्स के प्रवीण पाठक बताते हैं कि रूस पहले से ब्रह्मोस के निर्यात का पक्षधर रहा है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मोस के निर्यात के लिए रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री समेत अन्य की सहमति मिल गई है। पहली बार ब्रह्मोस की फाइल सुरक्षा मामलों की कैबिनेट के कमेटी के पास तक पहुंची है। बताते हैं समिति की अनुमति मिलने के बाद ब्रह्मोस के निर्यात का रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन

कई देशों ने दिखाई है रुचि

बताते हैं कई देश ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली को लेने में रुचि दिखाई है, लेकिन भारत सरकार की हिचक के कारण अभी तक इसके निर्यात को मंजूरी नहीं दी जा सकी थी। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार सीसीएस की अनुमति मिलने के बाद इसे मित्र देशों को निर्यात करने का रास्ता साफ हो जाएगा। बताते हैं भारत ब्रह्मोस के लड़ाकू विमान तेजस को भी निर्यात करने की पक्षधर है। रक्षा प्रदर्शनी 2020 में भी तेजस अपनी शानदार क्षमता दिखा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस के साथ ब्रह्मोस का पैकेज

ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का रूस के सहयोग से मिनी संस्करण विकसित हो चुका है। यह पहले की ब्रह्मोस से आकार में छोटा, वजन में कम, लेकिन मारक क्षमता में अधिक स्मार्ट है। मिनी ब्रह्मसो को लड़ाकू विमानों में आसानी से तैनात करके दुश्मन के ठिकाने को ध्वस्त किया जा सकता है। फिलहाल भारतीय वैज्ञानिक मिनी ब्रह्मोस को हल्के लड़ाकू विमान तेजस के लिए तैयार कर रहे हैं। ताकि ब्रह्मोस मिसाइल को तेजस लड़ाकू विमान के पैकेज के साथ देने का प्रस्ताव करके भारत रक्षा साजो-सामान का निर्यात कर सके।

ब्रह्मोस का साथ पाने पर तेजस को चाहने वाले बढ़ जाएंगे

वाइस एयर मार्शन (रिटा.) एनबी सिंह का कहना है कि ब्रह्मोस एक उम्दा किस्म की सुपरसोनिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता सटीक है। एनबी सिंह का कहना है कि हल्के लड़ाकू विमान तेजस को लेने में आस-पास के देश अभी भले ही दिलचस्पी न दिखाएं, लेकिन तेजस के साथ पैकेज डील में जरूर इसकी मांग बढ़ जाएगी।



वाइस एयर मार्शल का कहना है कि यह अच्छा आइडिया है। पहले रूस समेत दुनिया की तमाम कंपनियों ने पैकेज डील के तहत ही अपने हथियारों को विश्व के अन्य देशों को निर्यात करने की रणनीति अपनाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed