फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defaulters can not fight panchayat election

डिफाल्टरों के पंचायत चुनाव लड़ने पर लगेगी रोक

Sat, 19 Dec 2020 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Defaulters can not fight panchayat election
एनओसी पाने के लिए देना होगा खर्च का हिसाब
विज्ञापन

अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों में डिफाल्टर हिस्सेदारी न कर सकें, इसकी तैयारी में प्रशासन जुट गया है।
पंचायतों को विकास कार्य के लिए राज्य वित्त व 14वें वित्त के तहत मिली अनुदान राशि के खर्च में गड़बड़ी पकड़ने के लिए प्रशासन पंचायत खातों की रेंडम जांच कराएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी एनके साहू ने बताया कि इसका उद्देश्य चुनाव की तैयारी कर रहे वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों से एनओसी से पहले अनुदान खर्च का हिसाब लेना है।
विज्ञापन

25 दिसंबर को खत्म हो रहे पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल से पहले ही बीते दिनों माल व बीकेटी ब्लॉक की एक-एक ग्राम पंचायत की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी के स्तर से कराई गई। इसमें मिट्टी की ढुलाई में गड़बड़ी सामने आई। इसी तरह बीकेटी विकास खंड की ग्राम पंचायत में कूडे़दान लगवाने मे टेंडर प्रक्रिया का पालन न कर वित्तीय नियमों की अनदेखी व खरीद में मनमानी पकड़ी गई। इसको देखते हुए ही अब निर्माण कार्य के भुगतान में ग्राम प्रधान व सचिव की साठगांठ से हुई वित्तीय गड़बड़ी पकड़ने को ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित कर रेंडम आधार पर ग्राम पंचायत के खातों की जांच का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed