{"_id":"654fa57a6837b735cc05fcb6","slug":"deepotsav-in-ayodhya-world-record-created-by-lighting-22-lakh-lamps-2023-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में दीपोत्सव: 22 लाख दीये जलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, ड्रोन से गणना के बाद गिनीज बुक टीम ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में दीपोत्सव: 22 लाख दीये जलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, ड्रोन से गणना के बाद गिनीज बुक टीम ने की घोषणा
Sun, 12 Nov 2023 06:59 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 12 Nov 2023 06:59 AM IST
सार
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से एग्जीक्यूटर स्वप्निल दंगारीकर व कन्सलटेंट निश्चल बरोट ने मंच से नए कीर्तिमान की घोषणा करने के साथ इसका प्रमाणपत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा।
विज्ञापन
घाट पर हुई आतिशबाजी का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी ने अनवरत सातवीं बार अपना ही कीर्तिमान तोड़ दिया। राम की पैड़ी पर एक साथ 22.23 लाख दीपों के आलोकित होने के साथ नया विश्व रिकाॅर्ड बन गया। ड्रोन से गणना के बाद गिनीज बुक की टीम ने इस वैश्विक उपलब्धि की घोषणा की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ 52 देशों के राजदूत इस अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने।
वर्ष 2022 में 15.76 लाख दीपों का प्रज्जवलन कर बना विश्व रिकॉर्ड इस बार 6.47 लाख अधिक संख्या के साथ टूटा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से एग्जीक्यूटर स्वप्निल दंगारीकर व कन्सलटेंट निश्चल बरोट ने मंच से नए कीर्तिमान की घोषणा करने के साथ इसका प्रमाणपत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा। इस दौरान राम की पैड़ी पर 10,000 से अधिक लोगों की मौजूदगी में जयश्रीराम के उदघोष से गूंज उठी।

इस साल रचा नया कीर्तिमान
दीपोत्सव।
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2017- 1.71 लाख
वर्ष 2018- 3.01 लाख
वर्ष 2019- 4.04 लाख
वर्ष 2020- 6.06 लाख
वर्ष 2021- 9.41 लाख
वर्ष 2022- 15.76 लाख
वर्ष 2023- 22.23 लाख
वर्ष 2018- 3.01 लाख
वर्ष 2019- 4.04 लाख
वर्ष 2020- 6.06 लाख
वर्ष 2021- 9.41 लाख
वर्ष 2022- 15.76 लाख
वर्ष 2023- 22.23 लाख
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने दी दीपावली की बधाई
अयोध्या में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी की सुख-समृद्धि व मंगलमय जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारंभ की स्मृति स्वरूप हजारों साल पहले पूरे भारत खंड में श्रद्धालुओं ने दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा कर इस पर्व को मनाना शुरू किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को ‘दीपोत्सव‘ आयोजन के माध्यम से अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपावली खुद के अंदर के अंधकार को मिटाकर पूरे संसार को प्रकाशमय बनाने का त्योहार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ लोकमंगल की कामना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली व भईया दूज की शुभकामना दी है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी दीपावली की देशवासियों को बधाई दी है।