फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deepotsav in Ayodhya: This time a record will be made again, devotees will come from all over the country to

अयोध्या में दीपोत्सव: इस बार फिर बनेगा रिकॉर्ड, पूरे देश से इस दृश्य को देखने आएंगे भक्त, 70 फीसदी होटल बुक

Sun, 20 Oct 2024 07:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Oct 2024 07:40 PM IST
सार

Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में दीपोत्सव इस बार फिर रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस दृश्य को देखने के लिए देश भर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Deepotsav in Ayodhya: This time a record will be made again, devotees will come from all over the country to
अयोध्या में दीपोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीपोत्सव के लिए रामनगरी में होटलों की एडवांस बुकिंग होने लगी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दीपोत्सव को लेकर देश भर के रामभक्तों में विशेष आकर्षण दिख रहा है। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनके सभी कमरे फुल हो जाएंगे। यह अलग बात है कि अब बड़ी संख्या में होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे के विकल्प हो जाने से बाहर से आने वाले अतिथियों काे परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

विज्ञापन


नव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीपोत्सव पहला अवसर है, जिसे लेकर होटल इंडस्ट्री ने सुखद उम्मीदें संजो रखी हैं। ऐसा इसलिए भी कि रामनवमी और दशहरा पर्व पर उम्मीद के मुताबिक पर्यटक और श्रद्धालुओं का यहां पर ठहराव नहीं हुआ था। दीपोत्सव के 10 दिन पहले से जिस तरह एडवांस बुकिंग के रूझान मिल रहे हैं, उससे होटल कारोबारी काफी उत्साहित हैं। दीपोत्सव पर आने के लिए विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं के समूहों की ओर से बड़ी संख्या में कमरों की बुकिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन


होटल व्यवसाई सौरभ कपूर बताते हैं कि दीपोत्सव के लिए तेजी से एडवांस बुकिंग हो रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव होने के चलते हर बार की अपेक्षा ज्यादा भीड़ आने की संभावना है। संस्कृति और पर्यटन विभाग की ओर से भी उनके होटल में काफी कमरे लिए जाते हैं। इसलिए उनके लिए भी कमरे रोके गए हैं। खास बात यह है कि दीपोत्सव के लिए 29 और 30 तारीख के लिए तो बुकिंग हो ही रही है। दीपावली के अगले दिन के लिए भी कमरों की काफी डिमांड है। ये वो लोग हैं, जो दीपोत्सव पर आने-जाने में सुरक्षा कारणों से होने वाली रोक-टोक और बंदिशों से बचना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




70 फीसदी कमरे हुए बुक
होटल व रिजॉर्ट कारोबारी संग्राम सिंह ने बताया कि 29 और 30 तारीख के लिए अभी तक 70 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। टूर पैकेज के तहत दूसरे राज्यों से समूहों में ज्यादा बुकिंग कराई जा रही है। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि जो बचे हुए कमरे हैं, वो भी बुक हो जाएंगे। होटल व्यवसाई अनूप गुप्त के अनुसार 60 फीसदी कमरे बुक हो गए हैं। रामनवमी और दशहरे की अपेक्षा दीपोत्सव पर बेहतर कारोबार के आसार बन रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के समय की तुलना में अब होटलों के कमरों की दरें भी कम हो गई हैं। इससे श्रद्धालुओं को भी राहत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed