फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deepak singhal removed from top post in up

वाह यूपी! दो हफ्ते में ही निपट गए नए 'निजाम'!

Wed, 18 Jun 2014 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jun 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
deepak singhal removed from top post in up

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चौतरफा घिरी सरकार ने 14 दिन पहले तैनात हुए प्रमुख सचिव गृह दीपक सिंघल को पद से हटा दिया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इसकी पुष्टि की है। उनकी जगह 1979 बैच के आईएएस राकेश बहादुर को राज्य का नया प्रमुख सचिव गृह बनाया गया है।

तेज-तर्रार छवि वाले आईएएस राकेश बहादुर अभी तक आयुक्त समाज कल्याण के पद पर तैनात थे।

बदायूं कांड के दौरान कठघरे में आई राज्य सरकार ने तीन जून को ही राज्य के तत्कालीन प्रमुख सचिव गृह अनिल गुप्त को हटा दिया था। उनकी जगह दीपक सिंघल को लाया गया।

सिंघल को ले डूबा पुलिस पर जुल्म

deepak singhal removed from top post in up

प्रमुख सचिव गृह बनने के बाद सिंघल ने इस बात का ऐलान किया था कि अब अपराधियों के खिलाफ संगठित कार्रवाई होगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने पुलिस विभाग के अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किए जाने और पुलिस की कार्य प्रणाली में बदलाव के दावे किए थे।

लेकिन सिंघल के दावों के मुताबिक पुलिस व्यवस्था में अपेक्षित कसाव नहीं आ सका। न ही कानून-व्यवस्था के हालात में कोई खास अंतर आया।

शबे बरात के दौरान मेरठ और उससे पहले मुजफ्फरनगर में एक बार फिर दंगे की स्थिति आने, फीरोजाबाद में बीच सड़क पर बदमाशों द्वारा दो सिपाहियों को गोलियों से भूने जाने, और इसके बाद जिले की कानून-व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होने की आंच ऊपर तक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी रही सिंघल को हटाने की वजह

deepak singhal removed from top post in up

जानकारों की मानें तो इसके अलावा पुलिस आधुनिकीकरण से जुड़े कुछ विवादित फैसलों, सुरक्षा वापसी को लेकर कुछ जिलों के अधिकारियों को दिए गए निर्देशों आदि की बात भी ऊपर तक पहुंची थी।

इसके साथ ही दीपक सिंघल के तेवरों को लेकर परेशान पुलिस विभाग के आला अफसरों की परेशानी भी कहीं ऊपर तक छलक गई थी।

सूत्रों का कहना है कि इन तमाम बातों का संज्ञान लेने के बाद ही राज्य सरकार ने एक पखवारे के अंदर ही नया प्रमुख सचिव गृह तैनात करने का फैसला किया।

नए प्रमुख सचिव गृह राकेश बहादुर अपनी तैनाती के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इनमें नोएडा अथॉरिटी, यमुना एक्सप्रेस-वे और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट और ग्रेटर नोएडा आदि महत्वपूर्ण तैनाती शामिल हैं।

विज्ञापन

शिवपाल के करीबी थे सिंघल

deepak singhal removed from top post in up

अनिल कुमार गुप्ता को हटाने के बाद अखिलेश सरकार ने पिछले दिनों गृह विभाग देखने के लिए दीपक सिंघल को नियुक्त किया था।

सिंघल इससे पहले सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव रहे थे और अब फिर उन्हें वापस यही पद मिल गया है।

बताया जाता है कि सिंघल शिवपाल यादव के काफी करीबी हैं और उन्हें चाचा-भतीजे की तकरार का ही नुकसान उठाना पड़ा है।

गौरतलब है कि सीएम ‌अखिलेश यादव ने पहले जावेद उस्मानी को मुख्य सचिव के पद से हटाकर आलोक रंजन को प्रदेश का सबसे बड़ा अधिकारी बनाया था।

इसके अलावा, सरकार ने बजट सत्र के ठीक पहले प्रमुख सचिव वित्त आनंद‌ मिश्र को भी हटा दिया है। इन्हें ‌प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed