फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Decision taken to equip scout building

Lucknow News: स्काउट भवन को सुसज्जित करने का लिया गया फैसला

Sun, 17 Sep 2023 04:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 17 Sep 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
Decision taken to equip scout building
नई कार्यकारिणी बनी, बीईओ-प्रधानाचार्य को भी जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी की स्काउट भवन में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। स्काउट भवन को सुसज्जित करने का निर्णय भी लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में नई कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। जिला सचिव शत्रुघ्न सिंह परिहार ने गत वर्ष 2022-23 की आख्या प्रस्तुत की।
पर्यवेक्षक के रूप में सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर पूनम संधू की देखरेख में कार्यकारिणी बनी, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारियों बृजलाल, प्रियंका सिंह, रत्नामणि मिश्रा, प्रधानाचार्यों रत्नेश कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, पूनम वर्मा, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. स्मिता मिश्रा को जिला आयुक्त, बृजेश कुमार सिंह, रणजीत सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, शत्रुघ्न सिंह चौहान, डॉ. सुमन सिंह, निधि चौरसिया, निर्मला देवी, आशा सिंह को जिला मुख्यालय आयुक्त, दिनेश कुमार, डीपी श्रीवास्तव, अंजनी कुमार शर्मा, नरेंद्र बहादुर सिंह, रामशंकर वर्मा, डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, प्रतिभा मिश्रा, सुंदरी देवी, हिना परवीन को सहायक जिला आयुक्त बनाया गया।
विज्ञापन

दिनेश कुमार त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष, शिवेंद्र सिंह को सहायक जिला सचिव, अनीशा तनवीर को संयुक्त जिला सचिव, देवेंद्र बाजपेयी व मोहिता उपाध्याय को जिला संगठन आयुक्त, शिव शरण सिंह को जिला ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट एवं साधना शर्मा को जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड की जिम्मेदारी मिली। श्रीराम यादव, रूपेश शुक्ला, निरुपमा बाजपेयी, कांति गुप्ता, अमित श्रीवास्तव को लीडर ट्रेनर प्रतिनिधि, माताप्रसाद वर्मा, अमरनाथ भारती, शशि देवी, मालती वर्मा, लक्ष्मी सिंह को सहायक लीडर ट्रेनर प्रतिनिधि और राधेश्याम सिंह आजीवन सदस्य प्रतिनिधि बनाए गए। रोवर हरिओम और रेंजर रिचा त्रिपाठी को युवा लीडर प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed