फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   debt of farmers to be cancelled if congress forms govt in uttar pradesh says gulam nabi azad

यूपी में सरकार बनी तो माफ किया जाएगा किसानों का कर्ज: कांग्रेस

Fri, 23 Sep 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
debt of farmers to be cancelled if congress forms govt in uttar pradesh says gulam nabi azad
राज बब्बर व गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सूबे के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ होगा। उन्होंने कहा कि किसानों पर दो तरह का कर्जा होता है।

विज्ञापन


एक प्रकार का कर्ज राष्ट्रीयकृत बैंक तो दूसरा प्रदेश के कोऑपरेटिव बैंक देते हैं। प्रदेश में सरकार बनी तो कोऑपरेटिव बैंक और केंद्र में सरकार बनती है तो राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्जा माफ किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वे राजधानी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों का कर्जा माफ कराने और बिजली बिल हाफ करने के लिए किसान यात्रा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही, राजबब्बर और शीला दीक्षित की भी यात्राएं चल रही हैं। तीनों यात्राओं को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। 10 अक्तूबर तक इनका समापन हो जाएगा।

'अभी तक किसानों को केंद्र ने कुछ भी नहीं दिया है'

debt of farmers to be cancelled if congress forms govt in uttar pradesh says gulam nabi azad

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने 72 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया था। इसलिए किसानों को कांग्रेस से ही उम्मीदे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की विरोधी है। यही कारण है कि किसानों को अभी तक केंद्र ने कुछ नहीं दिया है। सपा और बसपा को भी किसानों से कोई लेना-देना नहीं है।

कैराना पर बोले, रोजगार की तलाश में जाना पलायन नहीं
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में कैराना में पलायन की वजह डर बताने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव आजाद ने कहा कि कैराना में हिंदू व मुस्लिम दोनों ही समुदायों के लोग रोजगार की तलाश में बाहर गए हैं, लेकिन यह पलायन नहीं है।

हर जगह से लोग दूसरे स्थानों पर आते-जाते रहते हैं। मुंबई और दिल्ली में तो उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के लोग भरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed