फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death of two child in lohiya hospital

लोहिया अस्पताल में बुखार से दो बच्चों की मौत, जांच के आदेश

Tue, 02 Jul 2019 10:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Death of two child in lohiya hospital
गोमतीनगर के लोहिया अस्पताल में बच्चे की मौत।
डॉक्टर नहीं आए देखने, लोहिया में बुखार से दो मासूमों की मौत, तीन सदस्यों की कमेटी करेगी जांच
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार सुबह बुखार से ग्रसित दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। परिवारों का आरोप है कि बच्चे बुखार से तप रहे थे, लेकिन कोई डॉक्टर देखने तक नहीं आया।
तीमारदारों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना था डॉक्टर और स्टाफ से बच्चे की हालत गंभीर होने पर रेफर करने तक के लिए कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इंद्रानगर तकरोही के रहने वाले सैफुद्दीन की बेटी अलीशा (3) को तेज बुखार आ रहा था।
रविवार रात करीब पौने एक बजे तीमारदार बच्ची को लेकर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इमरजेंसी में डॉ. अरुण गुप्ता ने बच्ची को देखा था।
इमरजेंसी बेड नंबर पांच पर शिफ्ट कराया। डॉक्टर का कहना था कि बच्ची बेहोशी की हालत में आई थी, उसकी हालत काफी नाजुक थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे बच्ची की सांसें उखड़ने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर बच्ची का इलाज शुरू करते तब तक उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से गुस्साएं तीमारदारों ने डॉक्टर-स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
पिता का आरोप है कि कोई भी डॉक्टर भर्ती के बाद बच्ची को देखने नहीं आया। स्टाफ नर्स बच्ची का इलाज करती रही। इससे उसकी हालत और भी बिगड़ गई। बच्ची को रेफर करने के लिए कई बार कहा, मगर सुनवाई नहीं हुई।
इमरजेंसी में सुबह हंगामा बढ़ता देख अफसर मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। बच्ची के मामा अफरोज अंसारी ने इलाज में कोताही और रेफर न किए जाने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत निदेशक से की है।
निदेशक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आग की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी मौत...उल्टी और दस्त से भी नहीं बचा सके जान
चिनहट मल्हौर के रहने वाले संजय बेटे आनंद (5) को उल्टी-दस्त और बुखार होने पर रविवार रात लोहिया की इमरजेंसी लेकर लाए थे। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया। कुछ ही देर बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में बेड नंबर 2 में शिफ्ट कराया गया। पिता का आरोप है कि इलाज में कोताही बरती गई। भर्ती करने के बाद डॉक्टर उसे देखने तक नहीं आए। इससे बच्चे की हालत और बिगड़ती चली गई। सोमवार सुबह करीब साढे़ सात बच्चे आनंद की मौत हो गई। नाराज तीमारदार लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में हंगामा करने लगे। पिता का कहना है कि अगर सही समय पर इलाज मिल जाता तो बच्चा जिंदा होता। वहीं गार्डों ने दूसरे मरीजों का इलाज प्रभावित होने की बात कहकर उन्हें बाहर किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मरीज की केस हिस्ट्री मंगाकर देखा। पिता को मरीज की पूरी स्थिति बताया। इसके बाद तीमारदार शव लेकर वापस चले गए।
निदेशक बोले- डॉक्टरों ने दवा लिख दी थी, नर्स दे रही थीं
जब अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी से रात में डॉक्टरों के मरीज न देखने के आरोप की बात की गई तो उनका कहना था कि डॉक्टर बच्चों को देखकर दवा लिख गए थे। नर्स दवाएं दे रहीं थी। लेकिन सवाल यह है कि यह जानते हुए कि बच्चों की हालत गंभीर है, क्या दवा लिख देना ही डॉक्टरों की जिम्मेदारी है? दवा का असर क्या है? हालत क्यों नहीं सुधर रही है? इन सवालों का जवाब कौन देखा।
जांच कमेटी में ये डॉक्टर होंगे शामिल
निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि एक तीमारदार से मिली लिखित शिकायत के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी गई है। इसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएल भार्गव, डॉ. सुशील श्रीवास्तव, डॉ. विनोद कुमार हैं। जांच कमेटी तीन दिन में जांच करके रिपोर्ट सौंपेगी। जांच में लापरवाही सामने आने पर डॉक्टर-स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

गंभीर हालत में लाए गए थे बच्चे
लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि दोनों बच्चे बुखार से ग्रसित थे। गंभीर हालत में लाए गए थे। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।

गोमतीनगर के लोहिया अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद रोते परिजन।

गोमतीनगर के लोहिया अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद रोते परिजन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed