फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death in Thailand: Son's health deteriorates in memory of mother, post mortem reveals secrets of bathtub; Priy

थाईलैंड में मौत: मां की याद में बिगड़ी बेटे की तबीयत, पोस्टमार्टम से खुले बाथटब के राज; पिता ने लगाए ये आरोप

Mon, 20 Jan 2025 08:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 20 Jan 2025 08:21 PM IST
सार

Death in Thailand: थाइलैंड में हुई मौत के मामले में रोजाना अपडेट आ रहे हैं। मां की मौत के बाद बेटे की तबियत बिगड़ गई है। उधर इस मामले में पति की सफाई सामने आई है। 

विज्ञापन
Death in Thailand: Son's health deteriorates in memory of mother, post mortem reveals secrets of bathtub; Priy
थाईलैंड में मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाईलैंड के होटल में हुई प्रियंका की मौत के मामले की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं सकी है। मां की मौत के बाद से उन्हें यादकर बेटे प्रियांशु की तबीयत भी बिगड़ गई है। प्रियंका के आरोपी पति डॉ. आशीष का कहना है कि वह बेकसूर है। आशीष ने पीजीआई थाने जाकर पुलिस को साक्ष्य दिए हैं। आरोपी का कहना है कि प्रियंका के घरवाले शुरू से इस मामले काे तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ. आशीष ने थाईलैंड पुलिस की एक प्रारंभिक रिपोर्ट पुलिस को सौंपी है। इसमें लिखा है कि पुलिस जब अस्पताल पहुंची थी तो प्रियंका बेड पर पड़ी हुई थी। प्रारंभिक छानबीन में शरीर पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा कोई चोट भी नजर नहीं आई है। थाईलैंड पुलिस ने शव की फोटोग्राफी भी कराई थी। थाईलैंड और लखनऊ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर आने से पुलिस भी संशय में है।
विज्ञापन

पत्नी से नहीं उसकी बहन और बहनोई से हुआ था विवाद

आरोपी का कहना है कि उसका किसी बात पर प्रियंका की बहन और बहनोई से झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर उन्होंने तलाक की अर्जी डाली थी। हालांकि, बाद में खुद ही वापस ले ली थी। इसके बाद से परिवार के साथ रहे थे। धीरे-धीरे पत्नी के साथ सबकुछ सामान्य हो गया था, लेकिन अचानक बीच में वह साथ छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय दूतावास में शिकायत करने पहुंचे परिजन

प्रियंका के मायके वाले भारतीय दूतावास में पूरे प्रकरण को लेकर शिकायत करने दिल्ली गए हैं। परिजनों ने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। थाईलैंड से विसरा रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लखनऊ पुलिस को निर्देशित करने की मांग की है।

Death in Thailand: Son's health deteriorates in memory of mother, post mortem reveals secrets of bathtub; Priy
थाईलैंड के होटल में मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

आरोप : बेटे से मिलने नहीं पहुंचा कोई

प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्हें नाती से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं, आशीष का कहना है कि जब से वह लौटे हैं उनके बेटे से मिलने कोई नहीं आया। उन्होंने कभी किसी को मना भी नहीं किया। उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। आरोप है कि घटना के बाद आशीष के पिता ने सत्यनारायण को फोन कर साथ में थाईलैंड चलने के लिए कहा था तो उन्होंने मना कर दिया था।

बाथटब से निकालते समय दो बार गिरी थीं प्रियंका

केजीएमयू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर मिले चोटों के निशान के सवाल पर आशीष ने बताया कि बाथटब से प्रियंका को जब बाहर निकाला जा रहा था तो दो बार वह गिर गई थीं। बताया कि बाथटब में साबुन होने के कारण होटल स्टाफ और उनके हाथ से प्रियंका फिसल गईं थीं। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें चोट आई हो, जिसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्शाया जा रहा है। घटना वाली रात वह करीब 40 मिनट के लिए होटल से बाहर गए थे।

ये है मामला

वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम में रहने वाले डॉ. आशीष पत्नी प्रियंका शर्मा (32) व बेटे को थाईलैंड लेकर गए थे। आठ जनवरी को तड़के होटल के बाथटब में डूबने से प्रियंका की मौत हो गई थी। आशीष ने फोन कर सत्यनारायण को घटना की जानकारी दी थी। सत्यनारायण ने हत्या का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस दोबारा पोस्टमार्टम कराकर विवेचना कर रही है। आरोपी चार जनवरी को थाईलैंड गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed