फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death in Thailand: Priyanka's post mortem report revealed, these parts of the body were injured before death

Death in thailand: सामने आई प्रियंका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत से पहले शरीर के इन हिस्सो में लगी थीं चोटें

Mon, 20 Jan 2025 08:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 20 Jan 2025 08:43 AM IST
सार

Death in Thailand: थाइलैंड में डॉक्टर की पत्नी की मौत होटल के बाथटब में हुई थी। प्रियंका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद सभी तरह के सवालों से पर्दा उठ गया है। 

 

विज्ञापन
Death in Thailand: Priyanka's post mortem report revealed, these parts of the body were injured before death
थाईलैंड में मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाईलैंड के होटल में हुई प्रियंका शर्मा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम में शरीर पर नौ एंटी मॉर्टम (मौत से पहले) चोटों की पुष्टि हुई है। अब सवाल उठने लगा है कि प्रियंका को इतनी चोटें कैसे लगीं। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ली गई मेडिकोलीगल की राय का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


पीजीआई इलाके के वृंदावन योजना के सेक्टर 16 बी निवासी सत्यनारायण शर्मा की तरफ से मुहैया कराई गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियंका के शरीर पर नौ अलग-अलग जगहों पर चोटों का जिक्र किया गया है। चोट सिर के पिछले हिस्से, दाहिने हाथ के कंधे से कोहनी तक, दाहिनी कलाई के चारों, बाएं हाथ के बाहरी हिस्से, पीठ के दाहिने हिस्से पर लगी थीं। ये सभी चोट मौत से पहले की हैं। सवाल है कि शरीर पर इतनी चोटें कैसे और कब लगीं। पुलिस भी इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि केजीएमयू में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मेडिकोलीगल राय मांग गई है। वहीं थाईलैंड में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण रेस्पिरेटरी एंड ब्लड सर्कुलेशन फेल्योर लिखा गया था। केजीएमयू में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों के अनुसार पीजीआई पुलिस नामजद आरोपी डॉक्टर आशीष से पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ में बाथटब में डूबने से पत्नी की मौत होने की बात बताई है। प्रियंका के परिजनों के अनुसार 16 अगस्त 2022 को प्रियंका ने पति के खिलाफ पीजीआई पुलिस से जान का खतरा बताते हुए शिकायत भी की थी।


यह है पूरा मामला
प्रियंका शर्मा (32) की शादी वृंदावन योजना सेक्टर-9 में स्थित एल्डिको सौभाग्यम अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव से 2017 में हुई थी। सत्यनारायण शर्मा ने बताया था कि बेटी चार जनवरी को दामाद और नाती संग पटाया घूमने गई थे। तीनों वहां पांच सितारा होटल में रुके थे। आठ जनवरी की सुबह करीब तीन बजे आशीष ने सूचना दी कि प्रियंका की बाथटब में डूबने से मौत हो गई है। मामले में हत्या की रिपोर्ट पीजीआई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। मंगलवार को प्रियंका का शव लखनऊ पहुंचा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed