फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death due to corona after one month

एक माह बाद राजधानी में फिर कोरोना से मौत, कोरोना से डॉक्टर की मां का देहांत

Sun, 07 Mar 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Death due to corona after one month
कोरोना से महिला की गई जान। - फोटो : ??? ?????
राजधानी में करीब एक महीने बाद शनिवार को कोरोना से मौत का मामला सामने आया है। जान गंवाने वाली 80 वर्षीय महिला का बेटा केजीएमयू में डॉक्टर है।
विज्ञापन

संक्रमण की चपेट में आई वृद्धा केजीएमयू के कोविड अस्पताल में भर्ती थीं। जिले में कोरोना के आठ नए मरीज मिले जबकि 42 ने कोरोना से जंग जीत ली।
केजीएमयू के एक डॉक्टर की वृद्ध मां करीब छह माह पहले भी कोरोना की जद में आई थीं। तक उन्होंने होम आइसोलेशन में कोरोना को मात दी थी। इसके बाद से वह घर पर ही थीं।
करीब हफ्ताभर पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने संग बुखार आया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर बेटे ने उन्हें केजीएमयू के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था।
इस दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ने पर आईसीयू में रखा गया था। शनिवार सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ी तो वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन

केजीएमयू में शोकसभा कर वृद्धा को श्रद्धांजलि दी गई। सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि जिले में मरीजों के मिलने का ग्राफ कम हुआ है। वहीं, 223 अभी भी जिले में एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed