फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death due to beating of lineman in Gonda: Police was called for questioning in the murder case

गोंडा में लाइनमैन की थाने में पिटाई से मौत : झोलाछाप डाक्टर हत्याकांड में पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था

Thu, 15 Sep 2022 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Sep 2022 12:06 AM IST
सार

आरोप है कि एसओजी व प्रभारी निरीक्षक ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। बताया कि एक घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक ने उसे सूचना दी कि उसका बेटा बेहोश हो गया था। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Death due to beating of lineman in Gonda: Police was called for questioning in the murder case
गोंडा जिला अस्पताल में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा में झोलाछाप डाक्टर हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को सीडीआर में मिले माझा राठ गांव के रहने वाले एक लाइनमैन को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया था। लाइनमैन के पिता अपने ग्राम प्रधान दामाद के साथ बेटे को थाने पर लेकर पहुंचे थे। वहां एसओजी के संग प्रभारी निरीक्षक युवक को थाना परिसर में पीछे बने एक कमरे में बुला ले गए। पिता का आरोप है कि एक घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसका बेटा बेेहोश हो गया है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। वह जिला अस्पताल पहुंचा तो वहां उसका बेटा भर्ती नहीं मिला। कुछ देर बाद एंबुलेंस से उसके बेटे का शव लाया गया। पिता का आरोप है कि बेटे को एसओजी व प्रभारी निरीक्षक ने पीट-पीटकर मार डाला।

विज्ञापन


थाना नवाबगंज क्षेत्र के जैतपुर के मजरे चौहानपुरवा में झोलाछाप डाक्टर राजेश चौहान की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। हत्या की तफ्तीश कर रहे थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक के साथ ही एसपी ने हत्या के खुलासे के लिए एसओजी को भी लगाया था। थाना क्षेत्र के माझा राठ गांव के रहने वाले राम बचन यादव ने बताया कि उसका बेटे देव नरायन उर्फ देवा आउटसोर्सिंग पर विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन है। पिता के मुताबित पुलिस ने उसके बेटे देवा को यह कहकर पूछताछ के लिए थाना नवाबगंज बुलाया था कि डाक्टर हत्याकांड में तफ्तीश के दौरान देवा का नंबर सीडीआर में मिला है। रामबचन ने बताया कि बुधवार की दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे वह अपने दामाद दुर्गागंज माझा के ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव के साथ बेटे देवा को लेकर थाने पहुंचे तो वहां एसओजी टीम व प्रभारी निरीक्षक बेटे को थाना परिसर में पीछे बने एक कमरे में लेकर चले गए। जबकि वह दामाद के साथ प्रभारी निरीक्षक के कक्ष में बैठा रहा।
विज्ञापन


आरोप है कि एसओजी व प्रभारी निरीक्षक ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। बताया कि एक घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक ने उसे सूचना दी कि उसका बेटा बेहोश हो गया था। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। वह जिला अस्पताल पहुंचा तो उसका बेटा यहां भर्ती नहीं मिला, जब उसने प्रभारी निरीक्षक को फोन कर पूछा तो बताया कि पहुंच रहा है। मगर झूठ बोलते रहे। बाद में एंबुलेंस से बेटे को यहां लाया गया तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत पर परिजन हंगामा करते रहे। शव को मर्च्युरी में ले जाने को लेकर पुलिस से परिजनों की नोकझोंक होती रही। बाद में भारी संख्या में पुलिस बुलाई गई। तब जाकर शव मर्च्युरी में रखाया गया। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि जानकारी मिली है, जांच कराई जा रही है। डीआईजी विनोद कुमार सिंह भी घटना की जांच के लिए नवाबगंज थाने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र नवाबगंज में था संविदा पर था इलेक्ट्रीशियन
थाना नवाबगंज क्षेत्र के माझा राठ गांव के रहने वाले राम बचन यादव ने बताया कि बड़े बेटे देवनरायन उर्फ उर्फ देवा को पढ़ाया था। मगर सरकारी नौकरी नहीं मिली तो वह परेशान था। बाद में पॉवर कॉरपोरेशन में आउटसोर्सिंग पर इलेक्ट्रीशियन की नौकरी मिली। उसकी तैनाती नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed