फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deadbody of a man found in river gomti

छह दिन से लापता युवक का शव गोमती में मिला

Thu, 03 Feb 2022 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
deadbody of a man found in river gomti
लखनऊ। हजरतगंज के न्यू बेरी रोड से छह दिन पहले से लापता तैयब (29) का शव बैकुंठ धाम के पास गोमती नदी में मिला। बुधवार सुबह उसकी बाइक बैकुंठ धाम के पास खड़ा देख संदेह होने पर गोमती में तलाश शुरू की गई जिसमें उसका शव मिला। परिवारिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, न्यू बेरी रोड पर रफीक अहमद परिवार समेत रहते हैं। रफीक ने 29 जनवरी को तहरीर दी थी कि उनका बेटा 28 जनवरी से लापता है। उसके मोबाइल पर किसी ने कॉल की थी। वह घर से बताकर निकला कि नानी के घर जा रहा है लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। परिवारीजनों ने शनिवार को थाने में सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। पुलिस के मुताबिक, कॉल करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने केबाद मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed