फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deadbody found of a minor girl

नाले में मिला लापता बच्ची का शव

Sun, 08 May 2022 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
deadbody found of a minor girl
लखनऊ। नाका के मोतीनगर स्थित पजावा नाला यानी गंदे नाला के किनारे रहने वाले परिवार की एक पांच साल की बच्ची शुक्रवार रात खेलते वक्त संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। शनिवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर नाले में बच्ची का शव मिला। पुलिस ने खेलते वक्त बच्ची के नाले में गिरने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि देर शाम को पोस्टमार्टम हो गया था जिसमें मासूम के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज कुमार मिश्र के मुताबिक, मोतीनगर स्थित झोपड़पट्टी में रहने वाले इंदल की पांच वर्षीय बेटी पलक शुक्रवार शाम को खेलते वक्त लापता हो गई। रात में काम से लौटे इंदल ने बेटी को घर में न देख खोजबीन की। कोई सुराग न मिलने पर रात 12 के करीब पुलिस को सूचना दी। पुलिस, बच्ची की तलाश कर ही रही थी कि सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बच्ची के पजावा नाला यानी गंदे नाला में मिलने की सूचना मिली। यह नाला बच्ची के घर के पास से ही निकलता है। बच्ची की मां, परिवार से अलग दिल्ली में रहती है। बच्ची, पिता के काम पर जाने के बाद अकेली रहती है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि बच्ची खेलते वक्त नाले में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों में इस बात की चर्चा है कि बच्ची के खेलते दूसरी बच्ची के धक्का लगने से वह गिर गई। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तीन डॉक्टर के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
तीन डॉक्टरों के पैनल ने शनिवार शाम पोस्टमार्टम किया जिसमें मासूम के सिर, दोनों कंधे, पीठ के अलावा अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। नाका पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। शव हुसैनगंज इलाके में मिला था जिसके कारण पोस्टमार्टम की कार्यवाही हुसैनगंज थाने की पुलिस ने की थी। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पूछताछ में सामने आया है कि कल देर शाम बच्ची खेलने के दौरान नाले में गिर गई। यह बात मासूम की बहन ने बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed