{"_id":"66e1f417841486553f0d9774","slug":"dead-body-reaches-medical-students-house-chaos-raebareli-news-c-101-1-rai1002-119534-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मेडिकल छात्रा का घर पहुंचा शव, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मेडिकल छात्रा का घर पहुंचा शव, कोहराम
Thu, 12 Sep 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। दिल्ली के एक निजी कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार देर शाम की है। छात्रा का शव बुधवार गांव पहुंचा तो परिजनोंं में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के अकोढ़िया गांव निवासी सुदीप श्रीवास्तव उर्फ राजा श्रीवास्तव की बेटी श्रेया श्रीवास्तव दिल्ली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर हॉस्टल की वार्डन उसे लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर घर के लोग दिल्ली पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात शव गांव पहुंचा। इसके बाद बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। पिता ने बताया कि सोमवार की शाम बेटी से वीडियो काॅल से बात हुई थी। बेटी को कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। वह मां-बाप की इकलौती बेटी थी। छात्रा का भाई नोएडा की एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। घटना से पिता सुदीप, मां सुमन श्रीवास्तव व भाई शेखर श्रीवास्तव का आखें नम हैं। परिवार में मातम पसरा हुआ है।