{"_id":"61607c8a8ebc3e57153b7749","slug":"dead-body-of-old-woman-found-wrapped-in-a-sheet-outside-kanshi-ram-colony-of-chinhat-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: चिनहट की कांशीराम कॉलोनी के बाहर चादर में लिपटा मिला वृद्धा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: चिनहट की कांशीराम कॉलोनी के बाहर चादर में लिपटा मिला वृद्धा का शव
Fri, 08 Oct 2021 10:46 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:46 PM IST
सार
सनी नामक युवक ने मृतका की शिनाख्त अपनी बुआ निशातगंज निवासी मिथिलेश उर्फ ललित के रूप में की। युवक ने मृतका की दोस्त व उसके पति पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिनहट के लौलाई गांव स्थित कांशीराम कॉलोनी के बाहर शुक्रवार सुबह सड़क पर चादर में बुजुर्ग महिला का शव लिपटा पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। शाम को पहुंचे सनी नामक युवक ने मृतका की शिनाख्त अपनी बुआ निशातगंज निवासी मिथिलेश उर्फ ललित (60) के रूप में की। युवक ने मृतका की दोस्त व उसके पति पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर मृतका का हार्ट व बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना पर निशातगंज गली नंबर चार निवासी सनी मौके पर पहुंचा। सनी ने बताया कि बुआ लोहिया अस्पताल के पास पान मसाले की दुकान लगाती थीं और वहीं रहती थीं। बीते 20 दिन से घर पर ही रह रही थीं। वह रोज रात में दुकान बंद कर घर आ जाती थीं।
विज्ञापन
उसने बताया कि गुरुवार को बुआ अपनी सहेली नंदनी संग आई थीं और शाम को चली गई थीं। शाम को वह अपनी एक अन्य सहेली मनोरामा और उनके पति के साथ कार से कहीं गई थीं। रात को घर नहीं लौटी और सुबह उनका शव सड़क किनारे पड़ा होने की जानकारी हुई। सनी ने बताया कि बुआ का एक बेटा मुंबई में रहता है, लेकिन दो साल से नहीं आया है। विवाद के चलते बुआ 15 साल से फूफा से अलग रह रही थीं।
विज्ञापन
एसीपी विभूतिखंड अनूप सिंह के मुताबिक, कांशीराम कॉलोनी में बुजुर्ग के एक रिश्तेदार रहते हैं। उन्हीं के यहां उनका आनाजाना था। बुजुर्ग की सहेलियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा जानकारी जुटाई जा रही है कि किन परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत हुई। चादर में उनका शव बांधकर किसने और क्यों फेंका। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।